अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल

e137d0c8885069fcf9269454d7b5459117870527992931364 original


Ball Hit On Umpire Mouth: मैच के दौरान अंपायर के मुंह पर इतनी तेज गेंद लगी कि उन्हें फौरन अस्पताल ले जाकर ICU में भर्ती करवाना पड़ा. यह घटना इन दिनों खेले जा रहे दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) के ईस्ट दिल्ली राइडर्स और नई दिल्ली टाइगर्स के मुकाबले के दौरान हुई. अंपायर धर्मेश भारद्वाज को चोट लगी. उनके गेंद लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंपायर ने बल्लेबाज के शॉट से बचने की कोशिश की, लेकिन टाइम बहुत कम था. इसके चलते तेज रफ्तार से आती गेंद डायरेक्ट उनके चेहरे पर लग गई. 

रन चेज के दौरान 18वें ओवर में बल्लेबाज ने स्पिनर मीना की गेंद पर तेजी से स्ट्रेट शॉट खेला. गेंद अंपायर के मुंह पर लगी. अंपायर के गेंद लगने से बल्लेबाज को बहुत अफसोस भी हुआ. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अंपायर को गेंद लगती है, बल्लेबाज अपना सिर पकड़ लेता है. 

अंपायर के दूसरी बार लगी गेंद 

कॉमेंटेटरों ने बताया कि यह मैच में अंपायर धर्मेश भारद्वाज के गेंद लगने का दूसरा मामला रहा. इस दफा गेंद मुंह पर लगी थी, जिसके चलते उन्हें फौरी तौर पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर ICU में भर्ती किया गया. हालांकि दिल्ली प्रीमियर लीग तरफ से अब तक अंपायर को लेकर किस भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं शेयर की गई है. 

लगातार 6 हार के बाद जीती ईस्ट दिल्ली राइडर्स 

मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 36 रन से जीत हासिल की. पहले बैटिंग करते हुए ईस्ट दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए. फिर रन चेज के लिए मैदान पर उतरी नई दिल्ली टाइगर्स 19.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मैच से पहले ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने लगातार 6 मैचों में हार का सामना किया था. टीम का एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा भी रहा था. अब 7 मैचों में टीम के 1 जीत के साथ 3 प्वाइंट्स मौजूद हैं. यहां से टीम के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल नजर आ रहा है. 

 

यह भी पढ़ें: सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *