सावन में ‘धतूरा’ बेचने पर FDA की कार्रवाई, Amazon, Instamart का लाइसेंस किया रद्द

63b209206c366ff189b2d5c536b414b417875966487181346 original


देशभर में FDA की कार्रवाई लगातार चल रही है, जिसके तहत तमाम ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर शिकंजा कसा हुआ है. इसी कड़ी में हाल ही में कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FDA) ने अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिग बास्केट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इन तीनों प्लेटफॉर्म पर सावन के महीने में धतूरे का फल और बीज ऑनलाइन बेचा जा रहा था, जिसके चलते इन सभी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

जहरीला धतूरा बेचने पर कार्रवाई
सावन के महीने में ‘धतूरे’ का बड़ा महत्व है. भगवान शिव की प्रतिमा पर इसे चढ़ाया जाता है. लेकिन ये एक जहरीला पौधा है. इसके फल और बीज खाने से स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकता है. इसके बावजूद कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन्हें खाने योग्य सामान की तरह लिस्ट किया गया था. जिसकी वजह से ही ये कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें: देश में चीनी किल्लत है या नहीं, बढ़ती कीमतों पर कब लगेगा ब्रेक? ISMA ने बताया

कर्नाटक खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच के बाद अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिग बास्केट के खाद्य लाइसेंस को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्देश दिया है.

क्या बोलीं कंपनियां?
मामले की सुनवाई के दौरान संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, अमेजन ने अपना जवाब जमा नहीं किया, जबकि स्विगी इंस्टामार्ट ने जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा. वहीं बिग बास्केट ने बताया कि उसने धतूरे के फल की बिक्री बंद कर दी है. कंपनी ने ये भी कहा कि भविष्य में ऐसे उत्पादों की पैकेजिंग पर साफ तौर पर ‘NOT FOR HUMAN CONSUMPTION’ लिखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: US-Canada Trade War: दूध, पनीर और शराब की बढ़ेंगी कीमतें, 50% नए टैरिफ से हाहाकार]

लिस्टिंग हटाने का आदेश
वहीं विभाग ने संबंधित कंपनियों को निर्देश दिया है कि धतूरे के फल और बीज से जुड़ी सभी ऑनलाइन लिस्टिंग और विज्ञापन तुरंत हटाए जाएं. भविष्य में भी इन्हें खाने के लिए बेचने या वितरित करने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, इन उत्पादों की सप्लाई करने वाले विक्रेताओं और कंपनियों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन को भी निलंबित करने का निर्देश दिया गया है.

इतना ही नहीं बल्कि अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिग बास्केट को अब विभाग के निर्देशों का पालन करने की रिपोर्ट जमा करनी होगी. लाइसेंस निलंबन हटाने पर अलग से सुनवाई और आदेश के बाद ही फैसला होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *