‘टॉक्सिक’ एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई

5ce731e8997abb06fe0da3a1f36a4c831787137906328587 original


साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म की अमेरिका में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. अमेरिका में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 120K डॉलर का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है.

अमेरिका में हुई इतनी एडवांस बुकिंग
वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, फिल्म ने अमेरिका में 204 लोकेशन्स पर 589 शोज में 121,258 डॉलर की कमाई कर ली है. नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 5,550 टिकट बेच दिए हैं. फिल्म हर दिन 10,000 डॉलर की सेल्स कर रही है. टेक्सास में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई है. फिल्म के टेक्सास में 1,984 टिकट बिके और 47,000 डॉलर की कमाई हुई. फिल्म को अभी 157 शोज मिले. वहीं कैलिफोर्निया दूसरे नबंर पर है. कैलिफोर्निया में 888 टिकट बिके और 19,244 डॉलर की कमाई हुई. वहीं जॉर्जिया, वाशिंगटन, न्यू जर्सी में 4,000 डॉलर की कमाई हो गई है.

यूएस शोज में तेलुगू वर्जन सबसे आगे है. तेलुगू वर्जन के 3,052 टिकट बिक गए हैं और 66,896 डॉलर की कमाई हो गई है. वहीं कन्नड़ वर्जन ने 54,363 डॉलर की कमाई कर ली है. कन्नड़ वर्जन में फिल्म के 2,498 टिकट बिक गए हैं. नॉर्थ अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड में भी फिल्मक को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्म को लेकर काफी बज है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म से 100 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड ओपनिंग की उम्मीदें की जा रही हैं. अगर ऐसा हुआ तो ‘रामायण’ को मिलाकर ये यश की हैट्रिक हो सकती है. अब तक प्रभास के पास ये रिकॉर्ड है. प्रभास की ‘आदिपुरुष’, ‘सालार’, ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘राजा साब’ ने 100 करोड़ ओपनिंग की थी.

ये भी पढ़ें- ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

‘टॉक्सिक’ की बात करें तो फिल्म को गीतू मोहनदास ने बनाया है. फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में शूट हुई है और हिंदी, मलयालम, तेलुगू में डब हुई है. फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 14 मिनट बताया जा रहा है. इस फिल्म में यश के डबल रोल प्ले करने की खबरें हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मणि वसंत, नयनतारा, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय जैसे स्टार्स भी दिखेंगे.

फिल्म लंबे समय से चर्चा में है. ये फिल्म पहले मार्च महीने में रिलीज होने वाली थी. फिल्म का क्लैश ‘धुरंधर 2’ से होने वाला था. हालांकि, फिर ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई और अब फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर को मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेलर में यश और कियारा के बोल्ड सीन्स भी देखने को मिले हैं. यश जोरों-शोरों से प्रमोशन में जुटे हैं. उन्होंने कियारा संग बोल्ड सीन पर भी बात की. यश ने कहा कि उन्होंने तो कियारा को किस भी नहीं किया है. वो सीन फिल्माए ऐसे गए हैं, जहां दो लोग प्यार में हैं. 

बता दें कि यश को ‘केजीएफ’ से सबसे ज्यादा नेम-फेम मिला. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज हुई थी. अब यश ‘टॉक्सिक’ के अलावा ‘रामायण’ में भी दिखेंगे. इस फिल्म में वो रावण के रोल में हैं. फिल्म को नितेश तिवारी बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *