बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की पैन इंडिया और मच अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ से अप्रैल 2025 में खुद को दूर कर लिया था. इस पर काफी विवाद हुआ था और समय-समय पर एक्ट्रेस के इस फिल्म को छोड़ने को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं. वहीं इस हफ्ते ये फिल्म फिर से दीपिका को लेकर चर्चा में है. हाल ही में संदीप के भाई प्रणय ने दीपिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रॉफिट में हिस्सा मांगा था. हालांकि अब इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने एक नई वजह का खुलासा किया है.
सूत्र का दावा- दीपिका को नहीं सुनाई गई फिल्म की पूरी कहानी
इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि एक्ट्रेस को फिल्म की कहानी की सिर्फ एक लाइन बताई गई थी. उन्हें फिल्म की पूरी कहानी नहीं सुनाई गई और एक्ट्रेस कभी भी पूरी कहानी सुने बिना किसी फिल्म के लिए कमिटमेंट नहीं करती हैं. कहा गया, ‘एक्ट्रेस पूरी कहानी का नरेशन मिले बिना किसी भी प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट नहीं देती हैं. शुरू से ही स्पिरिट दीपिका के विचार में शामिल नहीं थी.’
ये भी पढ़ें: ‘मेरी ताकत, मेरा घर…’ पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
दीपिका पादुकोण से मिलने 1 घंटे लेट पहुंचे थे संदीप रेड्डी वांगा
सूत्र ने ये भी जानकारी दी है कि संदीप और दीपिका के बीच सिर्फ एक बार मुलाकात हुई है. सूत्र ने कहा, ‘दीपिका अपनी लाइफ में सिर्फ एक बार संदीप रेड्डी से मिली है. उस मुलाकात में भी संदीप एक घंटे लेट पहुंचे थे. दीपिका इस दौरान पूरी तरह प्रोफेशनल रहीं.

दीपिका को नहीं पसंद संदीप का नजरिया और फिल्में
सूत्र ने ये भी कहा है कि दीपिका को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्में और उनका नजरिया पसंद नहीं है. बताया गया कि संदीप के साथ कभी भी दीपिका काम नहीं करेंगी क्योंकि उनका नजरिया महिलाओं के प्रति पुरुषवादी है. सूत्र की माने तो ये बातें उनकी फिल्मों में भी साफ तौर पर नजर आती हैं.
अब तक बताई गईं कई वजहें
जब दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की फिल्म स्पिरिट छोड़ी थी तो रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका ने आठ घंटे शिफ्ट की मांग की थी. इसे लेकर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई थीं. बाद में दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को मेकर्स ने साइन किया था. तब बताया गया था कि फिल्म में इंटीमेट सीन्स को लेकर दीपिका ने आपत्ति जताई थीं.

इसके बाद इस मामले पर कई तरह की बातें होती गईं. हाल ही में संदीप के भाई प्रणय ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक्ट्रेस ने 10 परसेंट प्रॉफिट मांगा था और बाद में उन्होंने फिल्म की कहानी भी लीक कर दी थी. वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि इसके अलावा और दूसरी वजहें भी हैं. फिर दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट को लाइक किया था जिसमें संदीप और प्रणय के इस मामले पर अपनाए गए रुख पर सवाल उठाए गए थे. इसके बाद ये मामला और चर्चा में आ गया. जबकि अब इस पर नया खुलासा हुआ है.
ये भी पढ़ें: कभी सायरा बानो संग काम करने से दिलीप कुमार ने कर दिया था मना, फिर उन्हीं को बनाया दुल्हन, ऐसी रही लव स्टोरी
मार्च 2027 में आएगी ‘स्पिरिट’
स्पिरिट एक बिग बजट और मच अवेटेड फिल्म है. प्रभास और तृप्ति डिमरी की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी हैं. वहीं दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘किंग’ और ‘राका’ जैसी बिग बजट फिल्में हैं.