‘हैवान’ से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर

cee9a731a9a2c535edbcd80264de3ce017874835015821296 original scaled


अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों ही बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं. अपने लंबे करियर में दोनों ने ही अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. अब करीब 18 साल बाद दोनों की जोड़ी फिल्म ‘हैवान’ में साथ नजर आने वाली है.  फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. ऐसे में आइए जानते हैं, अक्षय और सैफ में से कौन ज्यादा अमीर है और दोनों की नेटवर्थ कितनी है.

अक्षय कुमार की नेटवर्थ
अक्षय कुमार ने अपने करियर में ‘सौगंध’,’खिलाड़ी’, ‘मोहरा’, ‘हेरा फेरी’, ‘वेलकम’ जैसी कई शानदार फिल्में की हैं और आज वो करोड़ों की संपत्ती के मालिक है.

  • फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की नेटवर्थ 2700 करोड़ रुपये है. 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर एक फिल्म के लिए 60 से 145 करोड़ रुपये वसूलते हैं.
  • मुंबई के जुहू के प्राइम बीच इलाके में एक आलीशान सी-फेसिंग डुप्लेक्स, जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है. इसके उनके पास और भी कई प्रॉपर्टीज हैं.
  • उनके पास रोल्स-रॉयस फैंटम VII, पोर्शे कायेन, टोयोटा वेलफायर, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज GLS जैसी लग्जरी गाड़ियां है.

हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर

ये भी पढ़ेंः सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल

कितने अमीर हैं सैफ अली खान?
सैफ अली खान ने भी अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. उन्होंने ‘परंपरा’, ‘आशिक आवारा’, ‘ये दिल्लगी’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘कल हो ना हो’ और ‘हम तुम’ जैसी कई फिल्में की है.

  • द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान की नेटवर्थ करीब 1,200 करोड़ रुपये है.
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान एक फिल्म के लिए 10-15 करोड़ रुपये लेते हैं.
  • सैफ अली खान के पास मुंबई के बांद्रा में आलीशान घर है. एक्टर के पटौदी पैलेस की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है.
  • उनके कार कलेक्शन में फोर्ड मस्टैंग GT, रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज S-क्लास S350D, लैंड रोवर डिफेंडर जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं.

हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर

रिलीज हो चुका ‘हैवान’ का टीजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आए थें. वहीं सैफ अली खान को फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ में देखा गया था. अब दोनों कलाकार अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ से तहलका मचाने आ रहे हैं. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है.

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ेंः रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *