गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों अपने विवादों की वजह से चर्चा में हैं. कपल पिछले काफी समय से अपने रिश्ते में मनमुटाव की खबरों के चलते हेडलाइन्स में हैं. कथित तौर पर एक्टर अपनी को-एक्ट्रेस कोमल स्वर्णकार के साथ दूसरी शादी करने वाले थे. ये दावा सुनीता आहूजा ने भी किया था. इन सभी विवादों के बीच गोविंदा को जूहू में हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा.
गोविंदा का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया. इसमें वो मुंह पर मास्क लगाए नजर आए. पैप्स ने इस दौरान उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में पैप्स कहते हैं, ‘आपका हाल चाल लेने आए हैं.’ गोविंदा इस पर रिएक्शन भी देते हैं और कहते हैं, ‘सब ठीक है.’ इस दौरान गोविंदा काफी शांत नजर आते हैं और पैपराजी से भी बचते बचाते दिखाई देते हैं. इंटरनेट पर उनका वीडियो सामने आने के बाद लोग सब कुछ ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘इरुमुडी’ ने ‘विश्वाथ एंड सन्स’ का बिगाड़ा खेल, दूसरे दिन भी तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
सुनीता के शादी के दावे से गोविंदा के मैनेजर ने किया इनकार
सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा से तलाक की याचिका को वापस ले लिया क्योंकि अभिनेता कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे. सुनीता के इन दावों पर गोविंदा के मैनेजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने सुनीता के दावे से इनकार किया है.
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इंडिया टुडे से बात करते हुए एक्टर की दूसरी शादी के रूमर्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है और नहीं होगा. कोई दूसरी शादी नहीं हो रही. सुनीता उनकी पत्नी हैं और उनके दिमाग में जरूर कुछ चल रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसे दावे किए हैं. लेकिन शादी की बात गलत है.’
यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या बोली थीं सुनीता आहूजा?
अगर बात की जाए कि सुनीता आहूजा ने क्या कहा था तो राखी सावंत से फोन पर बात करते हुए उन्होंने शॉकिंग दावे किए. राखी से बात करते हुए सुनीता ने कहा था, ‘मैंने कल तलाक का केस वापस ले लिया क्योंकि वो शादी करने के प्लान में थे वो लोग.’ हालांकि, गोविंदा की टीम की ओर से इससे नकारा गया है.

क्यों हुआ सुनीता और गोविंदा के बीच विवाद?
सुनीता और गोविंदा के बीच विवाद तब गहरा गया जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया. एक्टर उनके साथ दो बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, जिसके बाद दोनों के कथित अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया था. इसी बीच सुनीता आहूजा ने इस पर रिएक्शन दिया था और उन्होंने कोमल के पहनावे को लेकर तंज कसा था और गोविंदा को ‘कोमल का शुगर डैडी’ कहा था, जिसके बाद एक्टर ने अपना एक वीडियो जारी किया था और उन्हें हिदायत देते हुए ‘हद में’ रहने की सलाह दी थी. इसके बाद उनका विवाद काफी गहरा गया.