‘सब केसर बेच रहे हैं और आप…’, सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन

74ff80ba8d2b1696427ab813759ac7421787234961440587 original


एक्टर अक्षय कुमार गुरुवार को एक गैजेट ब्रांड के प्रमोशन के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की और उनके कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान अक्षय से सवाल किया गया कि सब लोग केसर बेच रहे हैं और आप Acer बेच रहे हैं. ये सवाल सुनकर अक्षय मुस्कुराने लगे. उन्होंने कुछ कहा नहीं. इसके अलावा अक्षय ने पत्नी ट्विंकल के बारे में भी बात की.

ट्विंकल को लेकर अक्षय ने किया रिएक्ट

अक्षय ने पत्नी ट्विंकलके बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘ट्विंकल को मुझे एक्सप्लेन करना पड़ता है. अगर आप मेरी पत्नी को जानते हैं तो वो आसन नहीं हैं. उन्हें सब अच्छे से समझाना पड़ता है. मुझे उन्हें बहुत समझाना पड़ता है. उन्हें हर चीज का कारण चाहिए. यहां तक कि किसी डॉक्टर के पास हम जाते हैं, जिस तरह वो डॉक्टर से सवाल करती हैं वो बेचारा पसीने-पसीने हो जाता है.’

ये भी पढ़ें- खलीफा सोशल मीडिया रिव्यू: यूजर्स को पसंद नहीं आई पृथ्वीराज की फिल्म, दिए 2 स्टार

सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक एक्टर जब ब्रांड एंडोर्स करता है तो बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है. तो आप कितनी जिम्मेदारी लेते हैं जब ब्रांड प्रमोट करते हैं? इस सवाल के जवाब पर अक्षय ने कहा, ‘मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं.’

ये भी पढ़ें- ‘आवारापन 2’ की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे ‘बंटवारा 1947’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स, ‘टॉक्सिक’ ने आग में घी का काम किया

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया. इस फिल्म को अहमद खान ने बनाया था. फिल्म में 30 से ज्यादा स्टार्स नजर आए थे. रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने सालों बाद इस फिल्म में काम किया था. फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, फरीदा जलाल जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आए थे.  

अब उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं. वो फिल्म ‘हैवान’ में दिखेंगे. इस फिल्म को प्रियदर्शन बना रहे हैं. फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे. इसके अलावा अक्षय के हाथ में अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड फिल्म भी है. वो रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ में भी दिखेंगे. फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे. इस फिल्म में अक्षय बाल्ड लुक में होंगे. वो Vedat Marathe Veer Daudle Saat में भी दिखेंगे. इस फिल्म में वो छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में होंगे. फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *