पहली बार भंसाली और धनुष संग काम करेंगी करीना कपूर खान? प्रोड्यूसर ने दिया सबसे बड़ा अपडेट

4c28a816d903a48b1566c6f2c82b756317873988837541064 original


हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक फिल्म के लिए करीना कपूर खान के साथ बातचीत कर रहे हैं. संजय ने इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया था जिसमें साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर धनुष लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि तब फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी. लेकिन, अब फिल्म को लेकर तमिल फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पीएस मिथ्रन ने बड़ा अपडेट शेयर किया है.

भंसाली-धनुष संग पहली बार काम करेंगी करीना?

निर्माता पीएस मिथ्रन इस फिल्म का डायरेक्शन करने जा रहे हैं और इससे भंसाली बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं. फिल्म में धनुष की भी एंट्री पहले से ही पक्की है. सारी नजरें अब सिर्फ करीना पर टिकी हुई हैं. इसी बीच मिथ्रन ने अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘सरदार 2’ के प्रमोशन के दौरान सिनेमा विकटन को दिए इंटरव्यू में करीना को लेकर कहा, ‘बातचीत जारी है. हम डेट्स की पुष्टि पर विचार कर रहे हैं. उम्मीद है, इससे कुछ अच्छा निकलकर सामने आएगा.’

ये भी पढ़ें: कभी सायरा बानो संग काम करने से दिलीप कुमार ने कर दिया था मना, फिर उन्हीं को बनाया दुल्हन, ऐसी रही लव स्टोरी

जंगल एडवेंचर फिल्म होगी

इस फिल्म को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि बताया जा रहा है कि ये एक जंगल एडवेंचर फ़िल्म होगी. जो रहस्य, खतरनाक सफ़र और रोमांच से भरी हुई होगी. बॉलीवुड हंगामा की पिछली रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल इसकी कहानी लिखी जा रही है. मेकर्स इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन नवंबर 2026 में शुरू करेंगे. जबकि फिल्म की शूटिंग साल 2027 की शुरुआत में शुरू की जाएगी. मेकर्स फिलहाल करीना के जवाब का इंतजार कर रहे हैं. 

करीना ने खाई थी भंसाली संग काम न करने की वजह

बता दें कि अगर करीना फिल्म के लिए हां कहती हैं तो ये पहला मौक़ा होगा जब वो धनुष और भंसाली के साथ काम करेंगी. अपने 25 साल के करियर में उन्होंने भंसाली संग कभी काम नहीं किया. इसके पीछे की वजह दोनों का एक पुराना विवाद है.

दरअसल बात ये है कि संजय की साल 2002 की फिल्म ‘देवदास’ में संजय ने पहले करीना को कास्ट किया था और बाद में उन्होंने ऐश्वर्या को उनकी जगह ले लिया था. करीना को इससे गहरा झटका लगा था. फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो कभी भी भंसाली संग काम नहीं करेंगी.

ये भी पढ़ें: ‘मेरी ताकत, मेरा घर…’ पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *