Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)

071be5886bb78afad2dda90261a5751a17871405820401392 original


बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उनके तीखे तेवर और गंभीर अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा। पैपराजी को देखते ही उनका सख्त रवैया साफ नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की खबरें तेजी से फैलने लगीं। गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता की शादी को 37 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। दोनों के बीच पहले भी अनबन और मतभेदों की खबरें आती रही हैं, लेकिन न तो गोविंदा ने और न ही सुनीता ने कभी अपने रिश्ते या तलाक की अफवाहों पर खुलकर कोई बयान दिया है। दोनों ने हमेशा इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। अब फैमिली कोर्ट के बाहर सुनीता की मौजूदगी ने इन अफवाहों को एक बार फिर हवा दे दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *