अक्षय कुमार ने शुरू की 2026 की चौथी फिल्म ‘सामुक’ की शूटिंग, विवान आहूजा बन करेंगे धमाका

4536c591e5a9dc3957de3cb67ecc4f2617875685248531403 original


बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वो एक्टर सैफ अली खान के साथ लंबे समय के बाद स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. इसी बीच अक्षय ने अपनी नई फिल्म ‘सामुक’ का ऐलान कर दिया है. उनका कहना है कि इस बार कुछ अलग और चैलेंजिंग होगा. अभिनेता ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है. फिल्म के पहले शेड्यूल का शूट लंदन में किया जा रहा है.

अक्षय कुमार ने शेयर किया ‘सामुक’ के सेट से वीडियो

दरअसल, अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्हें ब्लैक कलर सूट-बूट में टशन में चलते हुए देखा सकता है. एक्टर ने इस दौरान टाई भी लगाया था और ब्लैक कलर के चश्मे में खूब टशन मारते हुए नजर आए. उनका लुक देखते ही बन रहा था, जो कि अपकमिंग फिल्म ‘सामुक’ के कैरेक्टर का लुक है.

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘गांधारी’ पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप, मेकर्स बोले- कहानी बिल्कुल ओरिजिनल है

अक्षय ने फिल्म के सेट से अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘नया जॉनर, नया कैरेक्टर, नया चैलेंज…विवान आहूजा रिपोर्टिंग ऑन ड्यूटी. आज से सामुक की शूटिंग शुरू.’ अक्षय कुमार की अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. वो उनकी इस नई फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  

अक्षय कुमार 2026 में दे चुके 2 हिट, 2 रिलीज को तैयार

गौरतलब है कि ‘सामुक’ अक्षय कुमार की 2026 की चौथी फिल्म है. इसके पहले वो हिट फिल्म दे चुके हैं और एक रिलीज के लिए तैयार है. अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हो चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार,  भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड 270.91 करोड़ तो इंडिया नेट कलेक्शन 182.36 करोड़ किया था. 

यह भी पढ़ें: पाखी हेगड़े ने कबूली निरहुआ से प्यार- शादी की बात, एक्टर गले लग फूट-फूटकर रोईं

इसके साथ ही सैकनिल्क के अनुसार, अक्षय की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दुनियाभर में 192.75 करोड़ कमाए थे. वहीं, इसका इंडिया नेट कलेक्शन 134.11 करोड़ रहा था जबकि फिल्म का बजट 125 करोड़ था.

सैफ के साथ ‘हैवान’ में दिखेंगे अक्षय

इसके अलावा अब अक्षय की तीसरी फिल्म ‘हैवान’ भी रिलीज होने वाली है. इसे 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. इसमें अक्षय और सैफ के साथ बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर अहम रोल में हैं. गौरतलब है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही है. दोनों को आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ में देखा गया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *