राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा

4858383c172a14d0fcf0a330e4c23d4f17873134054521064 original


हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर और फिर असल जिंदगी में भी जो जोड़ियां चर्चा में रही हैं उनमें संजय दत्त की मां नरगिस और राज कपूर का नाम भी लिया जाता है. शादीशुदा होने के बावजूद राज साहब नरगिस के प्यार में पड़ गए थे. वहीं नरगिस भी उन पर फिदा थीं. एक बार तो एक्ट्रेस राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं. तब शम्मी कपूर ने उनकी मदद की थी और एक्ट्रेस ने उनसे वादा किया था कि वो उन्हें किस देंगी. हालांकि बाद में एक्ट्रेस वादे से मुकर गई थीं.

जब राज कपूर संग काम करने के लिए रो पड़ीं नरगिस

बात नरगिस और राज कपूर की फिल्म ‘बरसात’ (1949) के वक्त की है. सेट पर राज कपूर के छोटे भाई शम्मी कपूर भी आते थे और जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम करते थे. एक दिन उन्होंने देखा कि नरगिस मेकअप रूम में बैठी-बैठी रो रही हैं. जब शमी ने इसका कारण जानना चाहा तो नरगिस ने बताया कि वो राज कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म ‘आवारा’ में भी काम करना चाहती हैं. लेकिन, उनके परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं है. 

ये भी पढ़ें: ‘रणबीर कपूर से बेहतर’, ‘रामायण’ में यश के ‘रावण’ लुक पर फिदा हुए हनी सिंह

राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा

नरगिस ने कहा था- ‘आवारा’ मुझे मिली तो तुम्हें किस करूंगी

नरगिस ने शम्मी कपूर से कहा था कि वो भगवान से प्रार्थना करें कि आवारा में मुझे काम करने का मौक़ा मिले. ये कहते हुए नरगिस ने शम्मी से ये वादा भी किया था कि अगर फिल्म में उनकी एंट्री हो जाती है तो वो उन्हें किस देंगी. बाद में एक्ट्रेस के हाथ आवारा लग गई. लेकिन, शम्मी से उन्होंने किया वादा नहीं निभाया. उन्होंने एक्टर से कहा था कि मैं तुम्हें किस नहीं करूंगी. 

किस के बदले दिलाया ग्रामोफोन प्लेयर

बचपन में शम्मी कपूर ग्रामोफोन के दीवाने थे. जब उन्हें नरगिस ने किस नहीं किया तो उन्होंने उनसे ग्रामोफोन दिलाने की जिद की थी. इसके बाद नरगिस ने शम्मी को दुकान से ग्रामोफोन खरीदकर दिया था. 

राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा

ये भी पढ़ें: कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा

कई फिल्मों में बनी नरगिस-राजा कपूर की जोड़ी

नरगिस और राज ने सबसे पहले फिल्म ‘आग’ (1948) में काम किया था. इसके बाद दोनों साथ में साल 1949 में दो फिल्मों ‘बरसात’ और ‘अंदाज’ में दिखाई दिए. उनकी अन्य फिल्मों में ‘आवारा’,’ आह’, ‘श्री 420’ और ‘चोरी-चोरी’ शामिल है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *