Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते ही थिएटर्स में फिल्में रिलीज होती हैं. इसमें कई बार तो कुछ फिल्में ऐसी आती हैं, जो बवाल ही काट जाती हैं और कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स ही तोड़ जाती हैं लेकिन इस बार का फ्राइडे बॉक्स ऑफिस के लिहाज एकदम बेकर और फिसड्डी साबित हुआ. सिनेमाघरों में करीब 5 फिल्में और सभी की सभी खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं. इसमें साउथ की भी बड़े बजट की फिल्में शामिल हैं. चलिए बताते हैं इनके बारे में.
अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ भी बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. जिस तरह की फिल्म की स्टार कास्ट थी वैसी ये कमाई नहीं कर पाई. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़, दूसरे दिन 11.50 करोड़ और तीसरे दिन 13.25 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 34 करोड़ रहा. फिल्म के बज और स्टार्स के स्टारडम के लिहाज फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा कुछ भी नहीं है.

यह भी पढ़ें: जिस ‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाना पड़ा, उसके लिए दिलजीत दोसांझ ने नहीं लिए एक भी रुपये
नागाबंधम
एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘नागाबंधम’ को इसी शुक्रवार 3 जुलाई को रिलीज किया गया और फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. जबकि ये 2026 की साउथ की मोस्ट अवेटेड और बड़े बजट की फिल्म थी. लेकिन ये खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 3.40 करोड़, दूसरे दिन 3.05 करोड़ करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 10.10 करोड़ तक हो चुका है. जबकि रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ था.

गट्टा कुश्ती 2
तमिल फिल्म ‘गट्टा कुश्ती 2’ को भी इसी फ्राइडे को रिलीज किया गया था और इस फिल्म ने भी खास कमाई नहीं की है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 2.70 करोड़, दूसरे दिन 4.95 करोड़ और तीसरे दिन 6.20 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद फिल्म का तीन दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 13.85 करोड़ पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: ‘अल्फा’ का दुनियाभर में बजा डंका, बनाए ये 4 बड़े रिकॉर्ड्स
राव बहादुर
तेलुगु फिल्म ‘राव बहादुर’ को भी 3 जुलाई को रिलीज किया गया था. ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.61 करोड़, दूसरे दिन 2.76 करोड़ और तीसरे दिन 1.15 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद फिल्म का तीन दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 4.85 करोड़ हो चुका है.

बेबी डू डाई डू
इसके साथ ही इस लिस्ट में हुमा कुरैशी की 2026 की थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ भी शामिल है. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी है. तीन दिनों ये 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 40 लाख, दूसरे दिन 58 लाख और तीसरे दिन 83 लाख का बिजनेस किया, जिसके बाद फिल्म महज तीन दिनों में 1.81 करोड़ ही कमा पाई है.

फर्स्ट वीकेंड 100 करोड़ भी नहीं कमा पाईं 5 फिल्में
बहरहाल, अगर इन फिल्मों का तीन दिनों के कलेक्शन को जोड़ा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म मिलकर 100 करोड़ भी नहीं पार कर पाई हैं. इन 5 फिल्मों के नेट कलेक्शन को जोड़ा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते महज 64.51 करोड़ का कलेक्शन ही नई फिल्में कर पाई हैं. फिल्म के बजट और स्टार्स के स्टारडम के लिहाज से ये आंकड़ा बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ भी नहीं है.