आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड

9011977db3d9be4ed0f509958b05efc517876329370261094 original

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने संबंधित रेलवे जोन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सीबीटी 1 में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट जोन के अनुसार जारी किया जा रहा है.

कब हुई थी RRB NTPC CBT 1 परीक्षा?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 7 मई से 20 जून 2026 के बीच किया गया था. इसके बाद 27 जून को प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों के रिस्पांस शीट जारी की गई थी. अब 24 अगस्त 2026 को सीबीटी 1 का रिजल्ट और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है.

3058 पदों के लिए हुई भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती सीईएन 07/2025 के तहत आयोजित की जा रही है. इस भर्ती के जरिए यूजी स्तर के कुल 3058 पदों को भरा जाना है. इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क जैसे पद शामिल है. वहीं सीबीटी 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर, मेरिट लिस्ट में शामिल किए जाएंगे. उम्मीदवार अपने संबंधित आरआरबी जोन की वेबसाइट के जरिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके यह पता लगा सकते हैं कि वह अगले चरण के लिए शाॅर्ट लिस्ट हुए हैं या नहीं.

इन जोन का रिजल्ट हुआ जारी

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 का रिजल्ट जोन वाइज ऑनलाइन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार अहमदाबाद, बिलासपुर, गोरखपुर, तिरुवंतपुरम, मुजफ्फरपुर, चंडीगढ़ और सिलीगुड़ी समेत कुछ रेलवे जोन के मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है. दूसरे जोन के रिजल्ट भी संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. रिजल्ट के साथ संबंधित जोन के लिए कैटिगरी वाइज कट ऑफ की जानकारी भी जारी की गई है. इसलिए उम्मीदवारों को केवल मेरिट लिस्ट ही नहीं, बल्कि अपने जोन की कट ऑफ चेक करने की सलाह दी गई.

ये भी पढ़ें-DU में UG की 13 हजार से ज्यादा सीटें खाली, इन विषयों में सबसे ज्यादा वैकेंसी

ऐसे चेक करें RRB NTPC CBT 1 रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले संबंधित रेलवे जोन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए.

इसके बाद वेबसाइट के रिजल्ट या लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन में जाए.

अब आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.

रिजल्ट या शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पीडीएफ खोलें.

पीडीएफ में सर्च ऑप्शन की मदद से अपना रोल नंबर दर्ज करें.

अगर रोल नंबर लिस्ट में मौजूद है तो उम्मीदवार सीबीटी 1  के लिए शाॅर्ट लिस्ट माना जाएगा.

वहीं उम्मीदवार रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करके भी रख सकते हैं.

17 सितंबर को होगी सीबीटी 2 परीक्षा

सीबीटी 1 में सफल उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण सीबीटी 2 है. आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में सीबीटी 1 में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब अगले चरण की तैयारी पर ध्यान देना होगा.

ये भी पढ़ें-RTI: केंद्र में 8.23 लाख पद खाली, राष्ट्रपति सचिवालय और PMO में भी कमी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *