दिल्ली के इन स्कूलों में 3 साल से केमिस्ट्री टीचर नहीं, 200 छात्र परेशान

यह मामला जीएसकेवी खजूरी खास का है. स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम में दो-दो सेक्शन है. प्रत्येक सेक्शन में करीब 50 से 55 छात्र है. इस हिसाब से चारों सेक्शन में 200 से ज्यादा छात्र हैं, जिन्हें नियमित केमिस्ट्री की कक्षा नहीं ले पा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि उन्होंने समस्या को लेकर कई बार स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत की और लिखित आवेदन भी दिए, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ. उनका आरोप है कि केमिस्ट्री जैसे मुख्य विषय में नियमित पढ़ाई नहीं होने के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी में दिक्कत आ रही है.

स्कूल के एक 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के छात्र ने बताया कि उसने 11वीं में एडमिशन लिया. तब से स्कूल में नियमित केमिस्ट्री टीचर नहीं है. छात्र के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार आवेदन देने के बावजूद उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया है. छात्रों की ओर से दी गई शिकायत में शिक्षा निदेशालय से मामले को गंभीरता से लेने और स्कूल में जल्द योग्य केमिस्ट्री टीचर की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग कही गई है. शिकायत में कहा गया है कि लंबे समय तक केमिस्ट्री टीचर उपलब्ध नहीं होने का सीधा असर छात्रों की तैयारी पर पड़ रहा है. खास कर उन छात्रों पर जो बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं.

इस मामले को लेकर अधिवक्ता और शिक्षण कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल ने भी शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा. उन्होंने छात्रों की समस्या को उठाते हुए, जल्द टीचर उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर केमिस्ट्री शिक्षक की नियुक्ति जल्द नहीं की गई, तो छात्र दिल्ली हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं.

इन शिकायत में केवल केमिस्ट्री ही नहीं बल्कि बायोलॉजी की पढ़ाई को लेकर भी समस्या का उल्लेख किया है. एक छात्र के अनुसार बायोलॉजी टीचर सप्ताह में करीब तीन दिन ही स्कूल में पढ़ते हैं और बाकी दिनों में दूसरे स्कूल में कक्षा ही लेते हैं. शिकायत में कहा गया है कि साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी जैसे विषय में नियमित कक्षा और शिक्षा टीचर का मार्गदर्शन जरूरी है. ऐसे में लंबे समय तक टीचर की कमी छात्रों के बोर्ड तैयारी को प्रभावित कर रही है.

वहीं शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों के पास काम से कम 3 साल से नियमित केमिस्ट्री टीचर नहीं होने की समस्या लंबे समय से चली आ रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षक पदों के लिए भर्ती और पोस्टिंग की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है.

अधिकारी के अनुसार विभाग स्कूल प्रमुखों से लगातार फीडबैक लेकर ऐसी समस्याओं की पहचान कर रहा है और मामले की जांच कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

Published at : 25 Aug 2026 09:08 AM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *