सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का दूसरे मंडे कैसा रहा हाल, जानें- 11वें दिन का कलेक्शन

ce32c3ab6ff08250337ccf220d44ad861787585089967209 original


सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज हुई थी. उम्मीद तो बहुत थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा परफॉर्म करेगी. हालांकि ये रिलीज के पहले ही दिन फुस्स साबित हुई. तब से लेकर ये फिल्म कमाई के लिए बस संघर्ष कर रही है. यहां तक कि दूसरे वीकेंड पर भी ये ठंडी ही रही. अब दूसरे हफ्ते के वीकडेज में एंट्री करते ही इसने बुरी तरह दम तोड़ दिया है. चलिए यहां जानते हैं इसने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे कितनी कमाई की है. 

‘बंटवारा 1947’ ने 11वें दिन कितनी की कमाई? 
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. फिल्म में सनी देओल और शबाना आजमी की एक्टिंग की तो खूब तारीफ हुई लेकिन इसका सब्जेक्ट दर्शकों के दिलों को नहीं छू पाया और इसी के साथ ये  सनी देओल की फ्लॉप फिल्म बन गई है. अब 11वें दिन यानी दूसरे मंडे टेस्ट में तो ये बुरी तरह फेल साबित हुई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 35 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की कुल नेट कमाई 37.15 करोड़  रुपये हो पाई है. 

‘बंटवारा 1947’ ने 11 दिनों में कितना वसूला है बजट
‘बंटवारा 1947’ का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रिलीज के 11 दिनों में इस फिल्म ने 37.15 करोड़ कमाए हैं. यानी ये फिल्म अभी तक अपना महज 31फीसदी बजट ही वसूल कर पाई है. अपनी लागत वसूलने के लिए इसे 83 करोड़ और कमाना होगा जो अब इसके बस की बात नहीं है. यानी ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई है.  

ये भी पढ़ें:-‘एक रात का कितना लेंगी? आपका रेट क्या है?’ मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?

‘बंटवारा 1947’ के बारे में 
‘बंटवारा 1947’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे राजकुमार संतोषी ने लिखा और डायरेक्ट किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. ब्रिटिश भारत के 1947 के बंटवारे और पंजाब के विभाजन के समय लाहौर की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ पर आधारित है. संतोष सिवन ने इसकी सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली थी, जबकि ए.आर. रहमान ने साउंडट्रैक तैयार किया और जावेद अख्तर ने गानों के बोल लिखे. 

‘बंटवारा 1947’ स्टार कास्ट
इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे, कनिका कपूर और ईशा संधीर भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म से आठ साल के लंबे ब्रेक के बाद प्रीति जिंटा ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. 

ये भी पढ़ें:-‘बंदर’ से ‘माइकल’ तक, अगस्त के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी 14 फिल्में-सीरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *