Wedding SIP: बिना कर्ज लिए करनी है शाही शादी? आज ही शुरू करें वेडिंग एसआईपी और बनाएं बड़ा फंड, समझें गणित

0328c38bd99747a9fdbc1993c9dad0f317805003531071346 original


Wedding SIP: क्या आप भी सपने देखते हैं कि आपकी शादी रॉयल और ग्रैंड हो? क्या आप भी सेलेब्स की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं? या फिर आपको भी सेलेब्स की तरह अपनी शादी में डिजाइनर लहंगा पहनना है? तो इसके लिए बहुत सारे रुपये भी चाहिए, वो कहां से आएंगे? ये कोई मुश्किल काम नहीं है बल्कि बेहद आसान है. इसके लिए बहुत थोड़ी सी समझ और एक रुटीन होना जरूरी है. आइये बताते हैं कैसे.

शादी के लिए कैसे जोड़े पैसे?
आजकल शादी का खर्च लाखों रुपये तक पहुंच जाता है. ऐसे में कई लोग शादी के लिए लोन लेते हैं या अपनी सेविंग्स को खत्म कर देते हैं. लेकिन अगर आप अपनी सेविंग्स भी बचाकर रखना चाहते हैं और लोन भी नहीं लेना चाहते, तो आप अभी से ही निवेश शुरू कर दें. इसके लिए आप वेडिंग SIP का सहारा ले सकते हैं. ये आसान भी होगा और आपको बहुत ज्यादा कर्ज भी आपके ऊपर नहीं चढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: TCS Share Crash: टीसीएस के शेयरों में 9% की एतिहासिक गिरावट, कोविड काल के बाद सबसे बड़ा सिंगल-डे क्रैश

कैसे करेगी वेडिंग SIP काम?
शादी तो कभी ना कभी हर किसी को करना ही होती है, ऐसे में यदि मान लीजिए आपकी शादी 10 साल बाद होना है और इसके लिए 20 लाख रुपये की जरूरत है. अगर आप अभी से हर महीने SIP में निवेश शुरू करते हैं और लगभग 12% सालाना रिटर्न आपको मिलता है तो लाखों रुपया अपनी शादी के लिए जमा कर सकते हैं.

अगर आपकी शादी को 5 साल हैं, तो भी आप करीब 5 लाख रुपये की सेविंग तो कर ही सकते हैं. इसके लिए आपको हर महीने करीब 2500 रुपये SIP में निवेश करना होगा. ये कोई बड़ी रकम नहीं है, लेकिन ये आपकी शादी में आपका खर्च तो उठा ही सकती है.

ये भी पढ़ें: संकट में भारत की ‘रूसी तेल लाइफलाइन’, क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, अमेरिका ने अब क्या किया?

कौन से खर्च हो सकते हैं पूरे?
अगर आप दुल्हन हैं और आपने 5 लाख रुपये SIP के जरिए जमा कर रखे हैं, तो आपकी शादी के कपड़े, गहने, हर फंक्शन का मेकअप, जूते- चप्पल, जैसे खर्चो को आप खुद ही उठा सकती हैं. ऐसा करने से आपको किसी भी चीज के लिए मन नहीं मारना होगा और परिवार के ऊपर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा.

तो वहीं यदि आप दूल्हा हैं, तो कपड़े गहनों का तो खर्च नहीं होता है. लेकिन आप अपनी शादी की केटरिंग या हॉल बुक करने जैसी सुविधाओं का बोझ खुद उठा पाएंगे. या इससे आप शादी के बाद हनीमून पर भी जा पाएंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *