तापसी पन्नू का पैपराजी पर फूटा गुस्सा! कंगना संग विवाद पर बोलीं- ‘आपको मजा आ रहा है?’

54026cd8f1166ce2e2d8975ff470f1cd17876556486741296 original


एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों कंगना रनौत संग चल रहे अपने विवाद को लेकर सोशल मीडिया  पर चर्चा में हैं. वहीं तापसी पन्नू अपनी फिल्म ‘गांधारी’  को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में फिल्म के ट्रेलर प्रीव्यू में तापसी पैपराजी पर भड़कती नजर आईं. कंगना रनौत संग विवाद को लेकर उन्होंने पैप्स से कहा कि आप लोगों को मजा आ रहा है.

कंगना संग विवाद के सवालों पर तापसी पन्नू का फूटा गुस्सा
‘गांधारी’ के ट्रेलर प्रीव्यू में तापसी पन्नू से ऐसा सवाल हुआ कि फिल्म की कहानी से ज्यादा चर्चा फिर कंगना रनौत की होने लगी. सवाल सुनते ही तापसी ने पैपराजी को ही घेर लिया और साफ कह दिया, ‘आपको मजा आ रहा है? आप ये सवाल पूछना बंद कर दीजिए, ये मुद्दा अपने आप खत्म हो जाएगा.’

दरअसल, विवाद के बीच जब तापसी ‘गांधारी’ के ट्रेलर प्रीव्यू में पहुंचीं, तो पैपराजी ने फिल्म में दिखाई जाने वाली महिला शक्ति और असल जिंदगी में कंगना के साथ उनके रिश्ते को जोड़कर सवाल कर दिया. सवाल सुनते ही तापसी ने कहा, ‘हर बारी आदमी क्यों ऐसा क्वेश्चन पूछता है औरतों को? और आपको आज का ही मौका मिला? आप खत्म क्यों नहीं होने देते ये बात?’

ये भी पढ़ेंः रिया अहीर की होगी बिग बॉस 20 में एंट्री? सलमान खान ने वीडियो में रिवील किया नाम

तापसी पन्नू का पैपराजी पर फूटा गुस्सा! कंगना संग विवाद पर बोलीं- 'आपको मजा आ रहा है?

उन्होंने कहा, ‘कोई क्वेश्चन पूछना बंद करेगा ना हम दोनों से ये वाला, तो ये इश्यू भी खत्म हो जाएगा.’ उन्होंने कहा कि शायद लोगों को ये विवाद देखकर मजा आ रहा है, इसलिए बार-बार उनसे वही सवाल पूछा जा रहा है. तापसी ने साफ कहा कि अगर लोग सच में चाहते हैं कि ये विवाद खत्म हो, तो उन्हें भी इस मुद्दे को बार-बार उठाना बंद करना होगा.

कैसे शुरू हुआ विवाद?
बता दें, तापसी और कंगना के बीच सालों से अनबन चल रही है. दोनों के बीच सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए कई बार तीखी बयानबाजी हो चुकी है. विवाद को सबसे ज्यादा हवा तब मिली, जब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कह दिया. इसके बाद तापसी ने भी इस तंज का जवाब अपने अंदाज में दिया और कहा कि घुंघराले बालों या अपनी राय पर किसी का कॉपीराइट नहीं हो सकता.

कंगना ने  कहा थी ‘बी-ग्रेड एक्ट्रेस’
फिर साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद छिड़ी नेपोटिज्म की बहस. इसी दौरान कंगना ने तापसी और स्वरा भास्कर को ‘बी-ग्रेड एक्ट्रेसेस’ कहकर निशाना बनाया. तापसी ने भी इस पर अपने अंदाज में पलटवार किया और सवाल उठाया कि अगर दोनों इंडस्ट्री में बाहर से आई हैं, तो फिर आउटसाइडर्स के बीच ही ये दूरी क्यों?

हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि तापसी ने हमेशा इस रिश्ते को दुश्मनी की तरह पेश नहीं किया. उन्होंने कई मौकों पर कहा कि अगर कंगना कभी उनके सामने आती हैं, तो वो उन्हें हैलो जरूर कहेंगी.

क्या बोली थीं तापसी ?
हाल ही में तापसी ने कंगना के साथ अपने मतभेदों पर बात करते हुए कहा कि दोनों ने कभी पर्सनली मुलाकात नहीं की है और एक-दूसरे को लेकर उनकी राय शायद उनके अलग-अलग पालन-पोषण और दुनिया को देखने के नजरिए से आती है.

कंगना का पलटवार
तापसी के इस बयान के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर तापसी पर पलटवार करते हुए फिर वही पुराना ‘सस्ती कॉपी’ वाला तंज दोहरा दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने तापसी की फिल्म को भी ‘बी-ग्रेड फिल्म’ कहकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तापसी ने उनकी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाया है.

तापसी ने भी सीधे कंगना का नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर ‘हेंस प्रूव्ड’ लिखकर जवाब दिया. इसके बाद दोनों एक्ट्रेसेस के बीच पुरानी जुबानी जंग एक बार फिर सुर्खियों में आ गई.

ये भी पढ़ेंः ‘डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड बन जाओ’, मिर्जापुर की जरीना को मिला था ऐसा ऑफर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *