पहले दिन ‘धुरंधर’ सहित इन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी यश की ‘टॉक्सिक’

9f4a3c676f2f5922ecc6f144cc0e87ba1787658774286587 original


यश फिल्म ‘टॉक्सिक’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का फैंस महीनों से इंतजार कर रहे थे. अब फिल्म 26 अगस्त को फाइनली रिलीज हो रही है. फिल्म में यश लीड रोल में हैं. वो डबल रोल में दिखेंगे. पहले दिन फिल्म को कई रिकॉर्ड तोड़ने की खबरें हैं. आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म कौन-कौनसे रिकॉर्ड तोड़ेगी.

इन फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ेगी ‘टॉक्सिक’ 

फिल्म को ए रेटेड सर्टिफिकेट मिला है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन 82 से 89 करोड़ के बीच में कमाने की खबरें हैं अगर ऐसा हुआ तो फिल्म ए रेटेड फिल्मों की लिस्ट में चौथी या तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन जाएगी. 

‘धुरंधर 2’ नबंर वन पर

बता दें कि ए रेटेड फिल्मों में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ है. इस फिल्म ने 145 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे नंबर पर ‘सालार’ है. इस फिल्म ने 90.7 करोड़ की ओपनिंग की थी. तीसरे नंबर पर ‘दे कॉल हिम ओजी’ है. इस फिल्म ने 84.7 करोड़ कमाए थे. अब अगर ‘टॉक्सिक’ 84. 7 से ज्यादा कमाती है तो तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन जाएगी. वर्ना चौथी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनेगी.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ पर पैसों की बारिश, 18वें दिन किया ओपनिंग डे से 1130% ज्यादा कलेक्शन

फिलहाल चौथे नंबर पर ‘कुली’ है. इस फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ कमाए थे. पांचवें नंबर पर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ है. इस फिल्म ने पहले दिन 63.8 करोड़ का बिजनेस किया. छठे नंबर पर ‘जन नायकन’ है. इस फिल्म ने 42.7 करोड़ का बिजनेस किया था. सातवें नंबर पर ‘धुरंधर’ है. फिल्म ने 28.6 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें नंबर पर ‘हिट: द थर्ड केस’ है. इस फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया. नौवें नंबर पर ‘सत्यमेव जयते’ है. फिल्म ने 20.52 करोड़ कमाए. दसवें नंबर पर 20.21 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘कबीर सिंह’ है.

अब देखना होगा कि पहले दिन फिल्म कितने रिकॉर्ड अपने नाम करती है.

फिल्म के बारे में जानें सबकुछ

फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को KVN Productions प्रोड्यूस कर रही है. फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में शूट हुई है और हिंदी, मलयालम, तेलुगू, तमिल जैसी भाषाओं में डब हुई है. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 14 मिनट बताया जा रहा है.

इसमें यश लीड रोल में हैं. यश के अलावा तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, रुक्मणि वसंत, नयनतारा, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय जैसे स्टार्स हैं.

ये भी पढ़ें- कृति सेनन ने राखी एड विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कल्चर दिल से होता है नेकलाइन से नहीं

पोस्टपोन हुई थी ‘टॉक्सिक’

बता दें कि पहले फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी फिल्म का ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश था. लेकिन फिर फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. फिल्म की रिलीज फिर टलती रही और टलते-टलते अब अगस्त में फिल्म रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. फिल्म के ट्रेलर को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है. यश भी फिल्म का प्रमोशन जोरों-शोरों से कर रहे हैं. फिल्म में काफी खून खराबा देखने को मिलेगा. कियारा संग यश के बोल्ड और इंटीमेट सीन्स भी हैं. फिल्म का गानों में कियारा संग बोल्ड सीन देखने को मिले.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *