‘टॉक्सिक’ ने तोड़ा ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में कमाई हुई छप्परफाड़

ae085c10cc0af68c28ac2adbb99257991787728312644209 original


तीन साल के लंबे इंतजार के बाद यश फाइनली अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. फिल्म की बंपर ओपनिंग तय है. उससे पहले  इसकी ज़बरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है. फिल्म के फर्स्ट डे की प्री सेल के  फाइनल आंकड़ों के इसने ‘धुरंधर 2’ (जिसे सीक्वल का फ़ायदा मिला था) को पीछे छोड़कर एक बड़ा कमाल कर दिखाया है. यहां  ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन जान सकते हैं. 

भारी संख्या में शो के साथ हुई रिलीज
यह पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर 25 हजार 654 शो की ज़बरदस्त संख्या के साथ रिलीज हुई है, जो इसे देश की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बनाती है. इनमें से अकेले हिंदी वर्जन के 17 हजार 346 शो हैं, जो हैरान कर देने वाली संख्या है. असल में, यह किसी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है. 

कितनी रही ‘टॉक्सिक’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग

  • पहले दिन की एडवांस बुकिंग की  बात करें तो, ‘टॉक्सिक’ ने सभी भाषाओं और सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 18.48 लाख टिकट (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर) बेचे हैं.
  • कमाई के मामले में, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग-डे प्री-सेल्स से शानदार 58.27 करोड़ रुपये कमाए हैं. 
  • कुल 58.27 करोड़ में से, कन्नड़ वर्जन से इसने  18.17 करोड़ कमाए.
  • हिंदी वर्जन का कलेक्शन 29.02 करोड़ रहा है.
  • तेलुगु वर्जन से एडवांस बुकिंग की कमाई 7.67 करोड़ रही, और उसके बाद तमिल वर्जन से इसने 2.64 करोड़ कमाए.
  • मलयालम वर्जन की कमाई 79 लाख रही. 

‘धुरंधर 2’ को दी मात
58.27 करोड़ की कमाई के साथ, ‘टॉक्सिक’ साल की पहले दिन के लिए सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है. 

अब तक की 5वीं सबसे ज़्यादा पहले दिन की प्री-सेल्स का रिकॉर्ड
यश की इस फिल्म ने भारतीय फिल्मों की अब तक की टॉप 10 प्री बुकिंग में 5वीं जगह हासिल की है. इसने ‘कल्कि 2898 एडी’ (55.11 करोड़) को पीछे छोड़कर 5वीं पोजिशन पाई है.

ये हैं भारतीय फ़िल्मों की पहले दिन की टॉप एडवांस बुकिंग 

  • पुष्पा 2 – 91.24 करोड़
  • KGF चैप्टर – 80.5 करोड़
  • बाहुबली 2 – 80 करोड़
  • RRR – 59 करोड़
  • टॉक्सिक – 58.27 करोड़
  • कल्कि 2898 AD – 55.11 करोड़
  • धुरंधर 2 – 53 करोड़
  • देवरा – 49.9 करोड़
  • सालार – 48.94 करोड़
  • लियो – 46.1 करोड़

टॉक्सिक से 100 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद
टॉ़क्सिक ने रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग की है. वहीं इस फिल्म से अब 100 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन कर पाती है., 

ये भी पढ़ें:-मंगलवार को ‘इरुमुडी’ ने मारी बाजी, ‘आवारापन 2’ ने भी दिखाया दम, जानें- कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *