रवि किशन ने अनुपम-बोमन को सिखाए अपने वायरल डांस स्टेप्स, वीडियो वायरल

d991734856a76da8e7098eb9853b602917877325606001400 original


बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसमें बोमन ईरानी, परवीन डबास, रणवीर शोरे और किरण जुनेजा जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में हैं. अब ‘खोसला का घोसला 2’ में पॉपुलर एक्टर और सांसद रवि किशन की एंट्री हो गई है. 

रवि किशन ने सिखाए अपने वायरल डांस स्टेप्स
खास बात ये है कि रवि किशन की फिल्म में अनाउंसमेंट काफी मजेदार अंदाज में हुई. अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट एक साथ डांस करती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि किशन ‘खोसला का घोसला 2’ की कास्ट को अपने फेमस डांस स्टेप्स सिखाते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘एक लेफ्ट फुट है… एक राइट फुट है… और ये है चल फुट. कोऑर्डिनेशन किंग्स वापस आ गए हैं. हम अपने भाई रवि किशन का ‘खोसला का घोसला 2′ की कास्ट में स्वागत करते हैं.’

ये भी पढ़ें- Toxic Movie Release Live: यश की फिल्म का ओपनिंग डे पर धमाका, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील
रवि किशन का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस भी ‘खोसला का घोसला 2’ के सभी एक्टर्स को एक साथ देखकर काफी एक्साइटेड नजर आए. बता दें कि इससे पहले अनुपम खेर की एक रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ के को-स्टार्स बोमन ईरानी, प्रवीण डबास और रणवीर शौरी के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया था. 

‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल लेकर आ रहे अनुपम खेर
बता दें कि ‘खोसला का घोसला’ साल 2006 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परवीन डबास, विनय पाठक, रणवीर शौरी और तारा शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे. दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. समय के साथ फिल्म बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो गई.

फिल्म की कहानी दिल्ली की एक मिडिल क्लास फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जमीन एक चालाक प्रॉपर्टी डीलर से वापस लेने की कोशिश करती है. बोमन ईरानी ने फिल्म में खुराना नाम के प्रॉपर्टी डीलर का किरदार निभाया था, जिसे आज भी याद किया जाता है. 

‘खोसला का घोसला 2’ में लौटेगी पुरानी कास्ट
‘खोसला का घोसला 2’ का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं. फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ प्रोड्यूस कर रहे हैं. खास बात ये है कि फिल्म के पहले पार्ट की पूरी ओरिजिनल कास्ट अपने पुराने किरदारों में वापसी करेगी. अब रवि किशन के जुड़ने से फिल्म की कास्ट और भी दिलचस्प हो गई है.

ये भी पढ़ें:- एक साल के लिए परिवार से दूर होगी वसुधा, कॉम्पिटिशन से नाम वापस लेगी अनुपमा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *