100 Cr क्लब में ‘टॉक्सिक’ की एंट्री, साढ़े 8 बजे तक बनाए ये रिकॉर्ड, KGF 2 को पछाड़ा

6e0f8b37885d63273f3e4981984cbddf1787757087397587 original


यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक शुरुआत मिली है. फिल्म धुंआधार कमा रही है. रात साढ़े 8 बजे तक फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है. फिल्म को रिव्यूज भले ही उतने अच्छे न मिले हों लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यश का जलवा कायम है. आइए जानते हैं साढ़े 8 बजे तक ‘टॉक्सिक’ ने कितनी कमाई की.

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात साढ़े 8 बजे 91.91 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं 108.45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 21,166 शोज मिले. वहीं फिल्म को 51.6 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के हिंदी वर्जन 55.13 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 47 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के ‘मन्नत’ का रेनोवेशन कब होगा खत्म? आया अपडेट

कन्नड़ वर्जन ने 20.56 करोड़ कमाए और 88 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के मलयालम वर्जन ने 1.29 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 57 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं तमिल वर्जन ने 4.12 करोड़ कमाए और 40 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तेलुगू वर्जन ने 10.81 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 58 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

इसी के साथ ‘टॉक्सिक’ 2026 की हिंदी ओपनर्स में सेकंड नंबर पर आ गई है.

कोईमोई के मुताबिक, 2026 की टॉप 10 हाइएस्ट हिंदी ओपनर्स की बात करें तो ‘धुंरधर 2’ नबंर वन पर है. फिल्म ने 140 करोड़ कमाए थे. दूसरे नबंर पर ‘टॉक्सिक’ है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने 55.13 करोड़ (साढ़े 8 बजे तक) कमा लिए हैं. तीसरे नंबर पर ‘बॉर्डर 2’ आ गई है. ‘बॉर्डर 2’ ने 32.1 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

ये भी पढ़ें- राकेश रोशन ने 3 साल के लिए लीज पर दिया अपार्टमेंट, टोटल किराया 1.8 करोड़

चौथे नंबर पर ‘आवारापन 2’ है. इस फिल्म ने 234 करोड़ का बिजनेस किया था. पांचवें नंबर पर ‘वेलकम टू द जंगल’ है. फिल्म ने 19.4 करोड़ का बिजनेस किया था. ‘भूत बंगला’ छठे नंबर पर है. इस फिल्म ने 18.31 करोड़ का बिजनेस किया.  सातवें नंबर पर ‘धमाल 4’ है. फिल्म ने 15.5 करोड़ कमाए. आठवें नंबर पर ‘कॉकटेल 2’ है. फिल्म ने 14.1 करोड़ कमाए थे. नौवें पर ‘अल्फा’ है और फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई की थी. वहीं ओ रोमियो (दसवें नंबर) ने 9.01 करोड़ का बिजनेस किया था.

‘टॉक्सिक’ से ‘केजीएफ 2’ भी पिछड़ी

इसी के साथ ‘टॉक्सिक’ ने यश की सक्सेसफुल फिल्म ‘केजीएफ 2’ को पछाड़ दिया है. ‘केजीएफ 2’ के हिंदी वर्जन ने 53.95 करोड़ की ओपनिंग की थी.  

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में दिखे ये स्टार्स

फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं. इस फिल्म में यश डबल रोल में हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मणि वसंत जैसे स्टार्स हैं. रुक्मणि वसंत और कियारा ने फिल्म में बोल्ड सीन दिए हैं. रुक्मणि को बोल्ड सीन की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है. फैंस को उनका इतना बोल्ड अवतार पसंद नहीं आ रहा है. 

फिल्म से कियारा और यश के इंटीमेट सीन्स वायरल हैं. दोनों की केमिस्ट्री पसंद की जा रही है. यश का एक्शन अवतार और स्वैग भी चर्चा में है. हालांकि, फिल्म की कहानी की वजह से काफी खराब रिव्यूज मिले हैं. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कैसा कलेक्शन करती है. खराब रिव्यूज का फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *