तेजप्रताप यादव को बॉलीवुड की कौनसी एक्ट्रेस लगती है फिट? मल्लिका के सामने लिया ये नाम

25eba92a1795729a4f6d1e4ecaf63a151787763382676587 original


‘भोजपुरी बवाल’ को फैंस पसंद कर रहे हैं. शो में हर दिन नए-नए राज खुल रहे हैं. शो में सबसे ज्यादा निरहुआ, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी को दिखाया जा रहा है. इसके अलावा शो में तेजप्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं. हाल ही में में दिखाया गया था कि तेजप्रताप यादव और मल्लिका मिलते हैं. दोनों साथ में लंच भी करते हैं. तेजप्रताप यादव मल्लिका को गिफ्ट में देसी घी भी देते हैं. 

अब लेटेस्ट एपिसोड में दोनों साथ में योगा करेंगे. तेजप्रताप मल्लिका का हाथ भी पकड़ेंगे.

मल्लिका-तेजप्रताप ने किया योगा

मल्लिका तेजप्रताप को योगा सिखाती हैं. हालांकि, तेजप्रताप यादव ज्यादातर योगापोज कर नहीं पाते हैं. लेकिन मल्लिका उन्हें योगा के लिए मोटिवेट करती हैं. मल्लिका तेजप्रताप यादव से पूछती हैं कि उन्हें बॉलीवुड में सबसे फिट बॉडी किसकी लगती है. तो तेजप्रताप कहते हैं एक तो आपकी और एक शिल्पा शेट्टी की बॉडी लगती है. फिर मल्लिका थोड़ा मस्ती करते हुए कहती हैं, मेरी सबसे फिट है न? तो तेजप्रताप कहते हैं हां. फिर मल्लिका कहती हैं- हां अब बनी बात. 

ये भी पढ़ें- 100 करोड़ क्लब में ‘टॉक्सिक’ की एंट्री, साढ़े 8 बजे तक बनाए ये रिकॉर्ड

फिर मल्लिका अपनी फिटनेस का राज बताती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत अनुशासन में रहती हूं. पता नहीं लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि मैंने मर्डर की तो रियल लाइफ में मैं भी में ऐसी हूं. पर ऐसा नहीं है, मैं बहुत अलग हूं. फिटनस को लेकर सजग हूं.’

फिर तजप्रताप यादव ने मल्लिका का हाथ देखा और कहा, ‘आपका भविष्य बहुत उज्जवल है. बहुत खर्च करती हैं. आपको लोग हर्ट बहुत करते हैं.’

ये भी पढे़ं- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को 4 बदमाशों ने मारी 14 गोली, मौत

ट्रोलिंग पर बोलीं काजल राघवानी

इसक अलावा आम्रपाली दुबे एक इवेंट में जाती हैं. वहां वो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर को लेकर बात की. उन्होंने गाना भी गाया. इवेंट में आम्रपाली मैरून साड़ी पहनकर गईं. उन्होंने बालों को खुला रखा और गोल्ड नेकलेस पहना. इसमें वो बहुत खूबसूरत दिखीं. वहीं काजल राघवानी को शूटिंग करते हुए दिखाया गया. इस दौरान काफी भीड़ भी आई. वहीं काजल ने ट्रोलिंग को लेकर भी बात की. 

काजल ने कहा कि मुझे अगर किसी पर इल्जाम लगाना है तो मैं अपना करियर क्यों दांव पर लगाऊंगी. लेकिन अभी तक मैंने सबकुछ बर्दाश्त किया. लेकिन अब नहीं. वो लोग जैसे भी लें इन चीजों को, लेकिन मैंने अपनी सच्चाई बताई है. उन्होंने कहा कि पहले फिल्मों में जो कैरेक्टर्स होते थे कि वो ज्यादातर सेम ही होते थे. डायरेक्टर्स को बदल दिया जाता था. सब लोग बराबर मेहनत करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पैसा हीरो लेता है. बाकी सबको बजट नहीं कहा जाता है. शायद मैंने बड़े एक्टर्स के साथ काम करके उतना नहीं कमाया. जितना मैं जब वहां से निकली तब कमाया. 

बता दें कि काजल ने शो में आम्रपाली दुबे पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से निरहुआ काजल के साथ काम नहीं करते हैं. काजल और आम्रपाली में इसे लेकर काफी बहस भी हुई थी. अब काजल अपना एक रिवेंज सॉन्ग भी लेकर आई हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *