Toxic की कमाई में दूसरे दिन आई 64% गिरावट, पहले दिन का आधा भी नहीं कमा पाई, जानें कलेक्शन

7388ac75ce42ee7549db80b94fe8856f17878438786351403 original


कन्नड़ एक्टर यश इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म ने पहले दिन तो बंपर कमाई की थी. इसे लेकर दर्शकों में काफी बज बना हुआ था और इसने एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स ओपनिंग डे पर बना डाले थे, लेकिन नेगेटिव रिव्यू मिलने की वजह से फिल्म की कमाई पर दूसरे दिन बुरा असर पड़ा और ये थर्सडे को पहले दिन का आधा भी कलेक्शन नहीं कर पाई है. चलिए बताते हैं ‘टॉक्सिक’  का दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में.

‘टॉक्सिक’ का डे-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई पर नेगेटिव रिव्यू का बुरा असर पड़ा है. यही वजह है कि फिल्म थर्सडे को पहले दिन के मुकाबले इसका आधा भी कलेक्शन नहीं कर पाई है. यहां तक कि ये कन्नड़ फिल्म होने के बावजूद भी उससे ज्यादा हिंदी में कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 101.10 करोड़ का बिजनेस किया था.
– वहीं, दूसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी होती नजर आई.
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने गुरुवार को 36.40 करोड़ का बिजनेस किया.
– दूसरे दिन ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्म की कमाई में 64% की भारी गिरावट दर्ज की गई है. 
– जबकि इसकी ऑक्यूपेंसी भी कम रही. ये 25.7% दर्ज की गई.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ पहुंच गया है.

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-2 36.40 करोड़ 25.7%
कुल कलेक्शन 137.50 करोड़  

यह भी पढ़ें: नेगेटिव रिव्यू के बाद भी यश ने रचा इतिहास, ‘टॉक्सिक’ ने दो दिन में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड्स

‘टॉक्सिक’ का अन्य भाषाओं में कलेक्शन

इसके अलावा अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की अन्य भाषाओं में कमाई की बात की जाए तो फिल्म हिंदी में अच्छा खासा बिजनेस कर रही है और ये धीरे-धीरे 100 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म नें हिंदी में 78 करोड़, कन्नड़ में 31.80 करोड़, मलयालम में 1.70 करोड़, तमिल में 7 करोड़ और तेलुगु में 19 करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

गौरतलब है कि ‘टॉक्सिक’ रिलीज के बाद से नेगेटिव रिव्यू के बाद भी छाई हुई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई बड़े रिकॉर्ड्स सेट कर दिए थे. ये कन्नड़ सिनेमा की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी थी. फिल्म पहले ही दिन इस साल की कन्नड़ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. वहीं, यश इंडियन सिनेमा के इकलौते एक्टर बन चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में दी है.

यह भी पढ़ें: Toxic का भौंकाल, बनी दूसरी बिगेस्ट ‘ए’ रेटेड ओपनर फिल्म, तोड़ा ‘सालार’ का रिकॉर्ड

कैसी है यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’?

बहरहाल, अगर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बारे में बात की जाए तो ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है. यश ने इस फिल्म के जरिए 4 सालों के बाद कमबैक किया है. उन्हें आखिरी बार ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में देखा गया था और यश की नई फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन लोगों ने इसे ‘टॉक्सिक’ फिल्म नहीं बल्कि ‘टॉर्चर’ बताया है. इसके जरिए यश पहली बार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं. वहीं, फिल्म में कियारा और यश के इंटीमेट सीन्स काफी चर्चा में हैं, जिसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *