कन्नड़ एक्टर यश इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया लेकिन ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. खैर जो भी हो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो बेहतरीन है. इसने ओपनिंग डे पर नेगेटिव रिव्यू के बाद भी बंपर ओपनिंग की और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म जहां छठवीं बिगेस्ट ओपनर बनी वहीं, इसने ‘ए’ रेटेड लिस्ट में भी बाजी मार ली. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
‘टॉक्सिक’ का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 101.1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 119.3 करोड़ रहा. इसी के साथ ही फिल्म ने हिंदी में 55 करोड़ तो कन्नड़ में 23.3 करोड़, तेलुगु में 16 करोड़, तमिल 5.5 करोड़ और मलयालम में 1.3 करोड़ का बिजनेस किया.
यह भी पढ़ें: ‘मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ बाबा रामदेव पर कंगना रनौत का जोरदार पलटवार
‘टॉक्सिक’ के पहले दिन 100 करोड़ कमाने के साथ ही यश ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है. वो पहले ऐसे इंडियन एक्टर बन चुके हैं, जिसने 100 करोड़ की दो ओपनिंग दे चुके हैं. वहीं, अब इस साल के आखिरी में दिवाली के मौके पर उनकी फिल्म ‘रामायण’ आने वाली हैं, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वो इसके जरिए अपनी तीसरी 100 करोड़ी ओपनर दे सकते हैं.
‘टॉक्सिक’ बनी दूसरी बिगेस्ट ‘ए’ रेटेड ओपनर
इसी के साथ ही ‘टॉक्सिक’ ने टॉप 10 ‘ए’ रेटेड ओपनर फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है. कोईमोई के अनुसार, ये दूसरी ‘ए’ रेटेड ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है. इसने प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को पीछे छोड़ दिया, जिसने 90.7 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, नंबर 1 पर ‘धुरंधर 2’ (145 करोड़) है.
यह भी पढ़ें: ‘बंदर’ से ‘बबीता रिपोर्टिंग’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हो रहीं 9 धांसू फिल्में-सीरीज
टॉप 10 ए रेटेड इंडियन ओपनर फिल्में
1. धुरंधर 2- 145 करोड़
2. टॉक्सिक- 101.1 करोड़
3. सालार- 90.7 करोड़
4. दे कॉल हिम ओजी- 84.7 करोड़
5. कूली- 65 करोड़
6. एनिमल- 63.8 करोड़
7. जन नायकन- 42.7 करोड़
8. धुरंधर- 28.6 करोड़
9. हिट: द थर्ड केस- 21 करोड़
10. सत्यमेव जयते- 20.52 करोड़
‘टॉक्सिक’ बनी छठी बिगेस्ट इंडियन ओपनर फिल्म
इसके अलावा ‘टॉक्सिक’ इंडिया की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. कोईमोई के अनुसार, इसने प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ (95.3 करोड़) को पछाड़ दिया है. देखिए लिस्ट…
1. पुष्पा 2- 174.9 करोड़
2. धुरंधर 2-145 करोड़
3. RRR- 133 करोड़
4. बाहुबली 2- 121 करोड़
5. केजीएफ चैप्टर 2- 116 करोड़
6. टॉक्सिक- 101.1 करोड़
7. कल्कि 2898 एडी- 95.3 करोड़
8. सालार- 90.7 करोड़
9. साहो- 89 करोड़
10. आदिपुरुष- 86.75 करोड़
बहरहाल, अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बारे में बात की जाए तो ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें यश ने डबल रोल प्ले किया है. 2022 में आई फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की रिलीज के 4 साल बाद एक्टर की ये पहली रिलीज है लेकिन इसे भी नेगेटिव रिव्यू मिले. फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है. इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.