केरल, पंजाब के बाद अब इस राज्य में बढ़े दूध के दाम, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें

2ea76589a4980bc873dca64d942cdef717793705298641346 original


Milk Price Hike: देशभर में महंगाई का दौर चल रहा है, पेट्रोल- डीजल के बाद अब अन्य रोजमर्रा की चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में कुछ दिन पहले ही अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ाए थे. जिसके बाद पंजाब और केरल राज्य की कंपनियों ने दामों में बढ़ोतरी की है. अब हाल ही में बिहार की कंपनी सुधा डेयरी ने भी दूध के दामों को बढ़ाने का फैसला कर लिया है.

कितने बढ़े दूध के दाम?
दरअसल बिहार की सुधा डेयरी कंपनी ने दूध के दामों को 2 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है. ये नई कीमतें 22 मई 2026 यानी कल से लागू हो जाएंगी. ऐसे में अब बिहार की आम जनता पर इसका काफी बोझ पड़ने वाला है.

ये भी पढ़ें: Explained: सैमसंग मोबाइल-लैपटॉप होंगे महंगे! कंपनी में इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल, भारत में कितनी बढ़ जाएंगी कीमतें?

कैसी होंगी नई कीमतें?
सुधा कंपनी के दूध में 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब कौन सा दूध कितने रुपये का मिलेगा आइये बताते हैं:

  • फुल क्रीम मिल्क (गोल्ड) पहले 65 रुपये प्रति लीटर मिलता था, जो अब कीमतें बढ़ने के बाद 67 रुपए का मिलेगा.
  • सुधा शक्ति दूध जो अब तक 57 रुपए प्रति लीटर मिलता था वो अब 59 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
  • सुधा काऊ मिल्क (गाय का दूध) अब तक 54 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
  • सुधा हेल्दी (टोंड) दूध जो पहले 52 रुपये प्रति लीटर का था, वो अब 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
  • सुधा स्मार्ट (डबल टोंड) 28 रुपये प्रति आधा लीटर मिलेगा.

क्यों की गई वृद्धि?
सबसे पहले अमूल और मदर डेयरी ने मिल्क प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए थे. जिसके बाद अब बिहार की सुधा डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए है. ये फैसला उत्पादन लागत, पशु चारे की बढ़ती कीमतों और वितरण के खर्च में हो रही वृद्धि की वजह से की गई है. इसका सीधा असर आम आदमी के घर के बजट पर पड़ने वाला है. दूध की कीमतें बढ़ने से चाय, मिठाई, दही, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स पर भी इसका असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Bank Layoff: ये बड़ा बैंक खत्म करेगा 7000 से ज्यादा नौकरियां, इंसानों की जगह लेंगे रोबोट और AI

बता दें कि हाल ही में केरल की कंपनी मिल्मा ने भी दूध की कीमतों में 4 रुपये की वृद्धि की है. देशभर में दूध समेत पेट्रोल- डीजल के दामों में लगातार वृद्धि ईरान और यूएस के बीच चल रहे युद्ध की वजह से हो रही है. इस युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल के आयात में परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. इससे ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई के दामों में भी इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से कंपनियां अब इस महंगाई का बोझ जनता पर डालने को मजबूर है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *