छोटी हाइट बनी सगाई टूटने की वजह? एक्स-मंगेतर संग रिश्ता टूटने पर अब्दु रोजिक का चौंकाने वाला खुलासा

2efa99cbd7d78897d154bff36f960cff17799379639191372 original


सिंगर और बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं. पिछले साल अप्रैल में वो सगाई करने वाले थे और बहुत खुश थे, हालांकि उनका रिश्ता खत्म हो गया. इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई और टूटे रिश्ते को लेकर खुलकर बात की हैं. साथ ही कई ऐसी बातों का खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया हैं. 

कुछ लोगों ने की दखलअंदाजी

हाल ही में दीप्ति साधवानी के साथ बातचीत में अब्दू रोजिक ने अपने टूटे रिश्ते के बारे में बताया कि रिश्तों में लोगों की जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी उसे खराब कर देती हैं. उन्होंने हमेशा अपनी मंगेतर की पहचान छिपाकर रखी. लेकिन फिर भी कुछ लोगों को उनका नंबर मिल गया, जिसके बाद वो उन्हें मैसेज करने लगे. कई लोग उनकी हाइट का मजाक उड़ाते थे और उनकी मंगेतर से कहते थे कि इतने छोटे हाइट वाले इंसान से शादी कैसे कर सकती हैं? इसके बाद उन्हें कई नेगेटिव और भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा. इसके बाद उनकी मंगेतर ये सब सहन नहीं पाई और बाद में अब्दू से माफी मांगी और कहा कि वो ये सब नहीं झेल सकती हैं.

अब्दू ने आगे बताया कि उस वक्त वो उन्हें समझ पा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अलग होने की इजाजत दे दी. दोनों के बीच कोई नाराजगी नहीं है, ये सब बहुत पहले हुआ था. हालांकि इससे पहले भी अब्दू जुलाई 2024 में शादी करने वाले थे, लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया. 

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji BO Day 27: ‘राजा शिवाजी’ की नहीं थम रही रफ्तार, चौथे बुधवार भी खूब छापे नोट, जानें- 27 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा

3 फीट 9 इंच के हैं अब्दु

बता दें कि अब्दू रोजिक ने 23 साल की उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली हैं. साथ ही बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में भी भाग ले चुके हैं. अब्दू को ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी और रिकेट्स जैसी बीमारी है, जिसकी वजह से उनकी हाइट सिर्फ 3 फीट 9 इंच हैं. हाइट को लेकर कई नेगेटिव कमेंट्स मिलने के बावजूद उन्होंने अपने गानों और सोशल मीडिया में कई मिलियन फॉलोअर्स बटोरे हैं. इसके अलावा हाल ही में उन्हें टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी देखा गया था. 

ये भी पढ़ें: तलाक के वक्त करिश्मा कपूर-संजय कपूर के बीच क्या हुई थी डील? बच्चों, प्रॉपर्टी और करोड़ों की सेटलमेंट का सच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *