Sachin Tendulkar Decodes Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्के लगाकर 97 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा. वैभव आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने से चूक गए, लेकिन इस पारी से उन्होंने सबको दीवाना जरूर बना लिया. सचिन तेंदुलकर भी मानिए वैभव के फैन हो गए. इसके साथ दिग्गज तेंदुलकर ने डिकोड करते हुए बताया कि आखिर वैभव 15 साल की उम्र में इतनी आक्रामक बल्लेबाजी कैसे कर लेते हैं.
आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे वैभव के बारे में दुनिया के हर उस कोने में बात हो रही है जहां क्रिकेट खेला जाता है. हर कोई इस सवाल का जवाब ढूंढ रहा है कि आखिर वैभव कैसे 15 साल की उम्र इतनी शानदार बल्लेबाजी करते लेते हैं? अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने डिकोड करते हुए बताया कि वैभव कैसे कमाल के शॉट्स खेल लेते हैं.
सचिन तेंदुलकर ने डिकोड किया वैभव सूर्यवंशी का बैटिंग स्टाइल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सचिन ने वैभव को लेकर बात की. उन्होंन वैभव के बैट स्विंग से लेकर फ्रंट फुट को हटाने तक, हर बात को चंद लाइनों में बारीकी से बताया.
सचिन ने लिखा, “वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग शानदार रहा है. इससे भी ज्यादा उल्लेखनीय बात यह है कि वह कितनी खूबसूरती से अपने फ्रंट फुट को हटाकर अपने पैरों की तरफ आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं. यह स्वतंत्रता उन्हें उस तरह से खेलने की अनुमति देती है जिस तरह से वे खेलते हैं.” इस तरह सचिन ने तारीफ करते हुए बताया कि कैसे वैभव को इस तरह खेलने में मदद मिलती है.
Vaibhav Sooryavanshi’s bat swing has been outstanding. What’s even more remarkable is how beautifully he clears his front foot to create room for balls aimed at his legs. This freedom allows him to play the way he does.
That innings was nothing short of spectacular!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 27, 2026
वैभव ने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का बनाया रिकॉर्ड
65* छक्के – वैभव सूर्यवंशी (2026)
59 छक्के – क्रिस गेल (2012)
52 छक्के – आंद्रे रसेल (2019)
51 छक्के – क्रिस गेल (2013)
45 छक्के – जोस बटलर (2022).
यह भी पढ़ें: किसको अपना ‘रोल मॉडल’ मानते हैं वैभव सूर्यवंशी? इस भारतीय से मिलती है बड़े-बड़े छक्के लगाने की प्रेरणा