UPTET रिजल्ट में 62 हजार टीचर्स फेल, देखें कैटेगरी वाइज पूरी लिस्ट

a51d1e077db485fabf93a106ad185d2417878046142961094 original


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सफल हुए हैं. लेकिन पहले से सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों शिक्षक इस परीक्षा को पास नहीं कर सके. नौकरी बचाने के लिए परीक्षा में शामिल हुए कुल 2,68,799 कार्यरत शिक्षकों में से 62,028 शिक्षक फेल हुए हैं. वहीं प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. 

कब आयोजित हुई थी UPTET 2026?

यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्रों पर पांच पारियों में आयोजित की गई थी. परीक्षा में 19,94,661 संख्या में उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने के कारण परीक्षा अलग-अलग पारियों में कराई गई. रिजल्ट तैयार करते समय आयोग ने निर्धारित नॉर्मलाइजेशन परीक्षा का भी इस्तेमाल किया. इसके अलावा  रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवार आगे की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्रता प्रमाण पत्र से जुड़ी प्रक्रिया में आगे बढ़ सकेंगे.

प्राथमिक स्तर पर 80.7% उम्मीदवार पास 

यूपीटीईटी के प्राथमिक स्तर पर यानी कक्षा 1 से 5 के लिए 7,13,648 उम्मीदवार ने परीक्षा दी थी. इनमें से 5,71,435 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए. इस स्तर पर पास प्रतिशत 80.07 प्रतिशत रहा. वहीं उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 की परीक्षा में 10, 57,021 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें 7,59,513 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की. वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर पास प्रतिशत 71.85 फीसदी रहा. 

कार्यरत शिक्षकों का रिजल्ट कैसा रहा 

यूपीटीईटी में नौकरी कर रहे शिक्षकों ने भी बड़ी संख्या में परीक्षा में हिस्सा लिया. प्राथमिक स्तर पर 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों ने परीक्षा दी, जिनमें से 93,387 शिक्षक पास हुए. उनका सफलता प्रतिशत 76.29 प्रतिशत रहा. उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. इनमें से 1,13,384 शिक्षक सफल रहे और सफलता प्रतिशत 77.45 रहा. इस तरह दोनों स्तरों को मिलाकर 2,68,799 कार्यरत शिक्षकों ने यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा दी थी. इनमें से 62,028 शिक्षक परीक्षा पास नहीं कर सके. 

ये भी पढ़ें-अमेरिका में पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों का रुझान घटा, आवेदनों में 15% गिरावट 

फेल शिक्षकों को मिलेंगे दो मौके 

यूपीटीईटी में असफल रहने वाले कार्यरत शिक्षकों के लिए सरकार विशेष टीईटी परीक्षा कराने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा संशोधित सीटीईटी परीक्षा में भी ऐसे शिक्षकों को शामिल होने का मौका मिलेगा. वहीं सीटीईटी परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की नौकरी पर खतरा नहीं रहेगा, विशेष टीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर में जारी किए जाने की उम्मीद है. 

नॉर्मलाइजेशन से तैयार हुआ रिजल्ट 

यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा पांच पारियों में आयोजित होने के कारण अलग-अलग प्रश्न पत्रों की कठिनाई स्तर में अंतर को ध्यान में रखा गया है. इस वजह से आयोग ने विज्ञापन के बिंदु 09 में निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन यानी नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर रिजल्ट तैयार किया है. आयोग ने कहा है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य अलग-अलग पारियों में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन का तुलनात्मक मूल्यांकन करना है.

ये भी पढ़ें-CTET 2026 के लिए दोबारा आवेदन का मौका, ये है लास्ट डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *