Netflix पर मिल रही बंपर स्कॉलरशिप, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

c29d0429e27b6b22c2ea4fef06c4e04517878079801381094 original


अगर आप एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स जैसे क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT) और नेटफ्लिक्स ने 100 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की है. इसके तहत 6 प्रोफेशनल प्रोग्राम में पढ़ाई करने वाले छात्रों को 80 प्रतिशत तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी. इस स्कॉलरशिप का लाभ देशभर के छात्रों और कामकाजी प्रोफेशनल्स ले सकते हैं. यह पहल भारत में क्रिएटिव टैलेंट को बढ़ावा देने और एवीजीसी-एक्सआर यानी एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलीटी के क्षेत्र के लिए इंडस्ट्री रेडी प्रोफेशनल तैयार करने के उद्देश्य से शुरू की गई है. 

इन 6 प्रोग्राम में स्कॉलरशिप का मौका 

आईआईसीटी और नेटफ्लिक्स की ओर से घोषित स्कॉलरशिप के तहत दो एक साल के डिप्लोमा प्रोग्राम और चार 6 महीने के सर्टिफिकेट प्रोग्राम शामिल है. इन  प्रोग्राम में Diploma in Interactive Comics & Sequential Arts, Diploma In Visual Effects Mastery, Certificate in Virtual Art Department Content Creation, Certificate in Media Tech Workflow, Certificate in Art of Character Animation और Certificate in E-sports & Gaming Management  शामिल है.  इन सभी प्रोग्राम के लिए देशभर के छात्र और वर्किंग प्रोफेशनल स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल होंगे. 

100 छात्रों को मिलेगी 80% तक वित्तीय सहयोग 

इस पहल के तहत कुल 100 छात्रों काे आर्थिक सहायता दी जाएगी. स्कॉलरशिप में अधिकतम 80 प्रतिशत तक वित्तीय सहयोग मिलेगा. इसका उद्देश्य स्पेशलाइज्ड प्रोफेशनल ट्रेनिंग को ज्यादा छात्रों तक पहुंचाना और उन्हें बदलती इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार तैयार करना है. 

नेटफ्लिक्स के इनपुट से तैयार हुआ सिलेबस 

आईआईसीटी के Visual Effects Mastery और Mediatech Workflow प्रोग्राम का सिलेबस आधुनिक इंडस्ट्री वर्कफ्लो और ग्लोबल स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस में नेटफ्लिक्स की ओर से भी इनपुट दिए गए हैं. इस सहयोग के जरिया छात्रों को सिर्फ एकेडमिक पढ़ाई तक सीमित रखने की बजाय प्रोफेशनल वर्कफ्लो और इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले मानको की समझ पर जोर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-अमेरिका में पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों का रुझान घटा, आवेदनों में 15% गिरावट 

पीएम और नेटफ्लिक्स सीईओ की मुलाकात के बाद हुई पहल

यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस के बीच 5 अगस्त को हुई मुलाकात के बाद की गई है. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत के समृद्ध कहानी कहने की परंपरा और देश में मौजूद बड़े क्रिएटिव टैलेंट पूल का उल्लेख किया था. इसके बाद नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरी टेलिंग इनिशिएटिव शुरू की गई. इसका उद्देश्य भारत के नए क्रिएटिव टैलेंट को एवीजीसी सेक्टर में इंडस्ट्री से जुड़े कौशल उपलब्ध कराना है. इस सेक्टर को भारत की ऑरेंज इकोनॉमी के जरूरी हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है. 

आईसीटी क्या है?

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑपरेटिव टेक्नोलॉजी भारत में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग, कॉमिक और एक्सटेंडेड रियलिटी यानी एवीजीसी-एक्सआर सेक्टर का नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है. इसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार, एफआईसीसीआई और सीआईआई के साथ साझेदारी में स्थापित किया है. फिलहाल आईआईसीटी मुंबई के पेड्डर रोड स्थित एनएफडीसी कॉम्पलेक्स में संचालित हो रहा है. संस्थान का स्थायी 10 एकड़ का कैंपस फिल्म सिटी गोरेगांव में बन रहा है.

ये भी पढ़ें-UPTET रिजल्ट में 62 हजार टीचर्स फेल, देखें कैटेगरी वाइज पूरी लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *