बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी और मशहूर स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर की शादी को 40 साल से ज्यादा समय हो चुका है. दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर्स जोड़ियों में से एक है. हालांकि, शबाना ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी हमेशा परफेक्ट नहीं रही. एक इंटरव्यू में उन्होंने जावेद अख्तर के साथ अपने रिश्ते और उनके बीच की बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की.
जावेद अख्तर की इस बात ने खींचा था शबाना आजमी का ध्यान
हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. शबाना आजमी ने बताया कि जावेद अख्तर की समझदारी और तेज दिमाग ने उन्हें काफी इंप्रेस किया था. उन्होंने जावेद अख्तर को उन सबसे बुद्धिमान लोगों में से एक बताया, जिनसे वो अब तक मिली हैं.
ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा खेल, ‘इरुमुडी’- ‘आवारापन 2’ ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन
‘हमारे बीच बहुत झगड़े होते हैं’
शबाना ने कहा कि जावेद और उनके पिता की सोच और बैकग्राउंड काफी मिलता-जुलता था. जावेद के माता-पिता भी लेखक थे और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हुए थे. उन्हें उर्दू शायरी से भी काफी लगाव था. शबाना ने कहा, ‘जावेद और मेरे बीच बहुत बड़े झगड़े होते हैं. ऐसा नहीं है कि हमारे बीच सब कुछ हंकी डोरी है, लेकिन हमारी दोस्ती बहुत मजबूत है और हमारा नजरिया एक जैसा है. हमारी विचारधाराएं भी एक जैसी हैं. मेरे लिए यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.’

शबाना आजमी ने की जावेद अख्तर की तारीफ
शबाना ने जावेद की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘वो ऐसे इंसान हैं जो किसी भी तरह की कंपनी में आसानी से सहज हो सकते हैं. लोगों से बातचीत करने की उनकी क्षमता बहुत अच्छी है. वो बहुत अच्छे इंसान हैं और मैं इस बात की उनकी बहुत इज्जत करती हूं.’

1984 में हुई थी शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी
शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने साल 1984 में शादी की थी. इससे पहले जावेद अख्तर की शादी स्क्रीनराइटर हनी ईरानी से हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं. शबाना और जावेद की शादी को चार दशक से ज्यादा का वक्त हो चुका है. इतने सालों बाद भी दोनों के रिश्ते में दोस्ती और एक-दूसरे के लिए सम्मान कायम है, जो उनकी शादी की सबसे खास बात है.
ये भी पढ़ें:-रक्षाबंधन की छुट्टी का ‘टॉक्सिक’ को नहीं मिला फायदा, जबरदस्त घटी कमाई, जानें-टोटल कलेक्शन