‘टॉक्सिक’ 165 करोड़ के हुई पार, रक्षाबंधन के दिन कमाई में आई 29.3% की गिरावट

96c7704f9bc548fd7379334b2280fa3717879132535881403 original


Toxic Box office Collection Day 3 Updates: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई पर नेगेटिव रिव्यूज का असर देखने के लिए मिला था. लेकिन फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रक्षाबंधन के मौके पर ठीकठाक शुरुआत की. लेकिन रात तक आते-आते फिल्म की कमाई में 29.3% की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘टॉक्सिक’ को रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा मिलता दिख रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है. इस पर तीसरे दिन दोपहर तक 17.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन 101.10 करोड़ का बिजनेस किया था.
– वहीं, दूसरे दिन फिल्म महज 37.65 करोड़ ही कमा पाई. इसमें पहले दिन के मुकाबले 64% गिरावट भी दर्ज की गई.
– दो दिनों में फिल्म ने 137 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को बनाया ‘बड़ा भाई’, कहा- ‘सब भूल चूक माफ’

‘टॉक्सिक’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-3 26.60 करोड़ (10.30 बजे तक) 24.5%
कुल कलेक्शन 165.35 करोड़  

‘टॉक्सिक’ से यश ने रचा इतिहास

इतना ही नहीं, फिल्म ‘टॉक्सिक’ के जरिए यश ने स्क्रीन पर 4 साल के बाद वापसी की है और धमाकेदार कमबैक किया है. फिल्म को नेगेटिव रिव्यू भले ही मिले लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. ये पहले दिन 100 करोड़ कमाने वाली यश की दूसरी फिल्म बन चुकी है. इसके पहले उन्होंने ‘केजीएफ 2’ के जरिए पहली 100 करोड़ ओपनिंग दी थी. इसी के साथ ही वो पहले इंडियन एक्टर बन चुके हैं, जिन्होंने 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली दो फिल्में दी है.

यह भी पढ़ें: नेगेटिव रिव्यू के बाद भी यश ने रचा इतिहास, ‘टॉक्सिक’ ने दो दिन में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड्स

‘टॉक्सिक’ को मिले मिक्स रिव्यू

गौरतलब है कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को मिक्स रिव्यूज मिले हैं. फिल्म की सोशल मीडिया पर दर्शकों ने काफी आलोचना की थी और इसे टॉर्चर बताया था. ‘टॉक्सिक’ एक पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें यश ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी है. फिल्म की भले ही आलोचना हुई है लेकिन यश की एक्टिंग और स्वैग ने दर्शकों दिल जीत लिया है. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *