सलमान खान ने जीसस की पेंटिंग के सामने बहन अर्पिता से बंधवाई राखी

4993aa494e30ea5d52d152568f22bfe817880002844621403 original


रक्षाबंधन के मौके पर सलमान खान ने बहन अलविरा और अर्पिता खान के घर पर पहुंचकर उनसे राखी बंधवाई. इस दौरान सेलिब्रेशन के बाद की फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें एक्टर की कलाई में राखी बंधी हुई थी और वो इसे फ्लॉन्ट करते दिखे थे. वहीं, अर्पिता खान ने भी एक वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया. राखी बांधते और आरती के समय एक ऐसी पेंटिंग दिखी, जिसने लोगों को शॉक्ड कर दिया. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर बहन अर्पिता खान ने इंस्टाग्राम पर भाई सलमान खान के साथ राखी का जश्न मनाते हुए वीडियो और फोटोज शेयर की है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर की अर्पिता आरती उतारती हैं फिर उन्हें राखी बांधती हैं. वहीं सलमान भी बहन पर प्यार लुटाते हैं. इसके अलावा वीडियो में देखने के लिए खास बात ये मिलती है कि वो राखी का जश्न जीसस की पेंटिंग के सामने मनाते हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और इसके लिए हर कोई सलमान की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने कन्नड़ में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

इतना ही नहीं, सलमान खान के लुक ने भी लोगों का काफी ध्यान खींचा है. एक्टर को हैट और जीन्स-टीशर्ट में देखा गया था. बड़ी सी हैट में सलमान का लुक देखते ही बन रहा था. इसमें वो काफी जंच रहे थे.

सलमान को बताया ‘बॉलीवुड का मोस्ट सेक्यूलर स्टार’

अर्पिता और सलमान खान का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है. लोग इस पर खूब बातें कर रहे हैं और सलमान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यहां तक कि सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर को ‘बॉलीवुड का मोस्ट सेक्यूलर स्टार’ तक बता दिया है. सलमान का वीडियो शेयर कर एक यूजर ने लिखा, ‘यही इकलौते सेलिब्रिटी हैं, जो हर फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं. बॉलीवुड के मोस्ट सेक्यूलर स्टार हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘ये इंसान हर धर्म और कल्चर का आदर करता है.’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘सलमान खान, अर्पिता और जीसस बड़ा सेक्यूलर सा माहौल है.’ इसी तरह से लोग सोशल मीडिया पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म

सलमान खान का वर्कफ्रंट

बहरहाल, सलमान खान के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर पिछले लंबे समय से फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसका पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. इसमें वो एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ दिखेंगे. भारत और चीन के सुधरते रिश्तों की वजह से फिल्म में काफी बदलाव किए जा रहे हैं. इसकी अगली रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. इसके अलावा एक्टर जल्द ही ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन भी होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. इसे 6 सितंबर से ऑन एयर किया जा रहा है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *