‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 2 को लेकर समय रैना इन दिनों काफी चर्चा में हैं. समय एक बार फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. शो के हालिया एपिसोड में कॉमेडियन ने बिहारियों और कश्मीरी पंडितों को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद बड़ा विवाद छिड़ गया. दोनों ने मजाक में आपत्तिजनक कमेंट भी किया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर समय की आलोचनाएं हो रही हैं. ऐसे में अब इसी बीच एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है. उन्होंने इस दौरान एक घटना का भी जिक्र किया है.
मनोज बोले- मजाक है तो दिक्कत नहीं…
दरअसल, मनोज बाजपेयी ने हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की और इस दौरान उन्होंने समय रैना के विवादों पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘अगर ये सब सिर्फ मजाक में हो रहा है. तो मुझे सच में बुरा नहीं लगता है. हमें खुद पर एक-दूसरे पर हंसना सीखना चाहिए. साथ मिलकर हंसना चाहिए और फिर भी बुरा नहीं मानना चाहिए या नराज नहीं होना चाहिए.’
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ को CBFC से मिली हरी झंडी, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट
इतना ही नहीं, मनोज ने आगे कहा, ‘हमें खुद पर हंसी बर्दाश्त करना आना चाहिए. मगर साथ में हमें सम्मान भी रखना चाहिए. ना सिर्फ अपने लिए बल्कि उस इंसान के लिए भी जिसके साथ हम बैठे हैं और वो व्यक्ति जहां से आया है. उसके लिए भी ये जरूरी है. अगर दो लोग एक-दूसरे के साथ सहज होते हैं तो वो हमेशा एक-दूसरे पर हंसते हैं.’
मनोज बाजपेयी ने सुनाया किस्सा
इसके अलावा मनोज बाजपेयी ने एक किस्से का भी जिक्र किया. ये किस्सा उन दिनों का है जब वो दिल्ली में नए-नए आए थे और उनकी उम्र 18 साल रही होगी. मनोज बताते हैं, ‘जब मैं दिल्ली आया तो 18 साल का था. एक दिन बस में आगे के दरवाजे से चढ़ रहा था क्योंकि ये मेरा पहला अनुभव था. मुझे शहर के नियम पता नहीं थे. तब ड्राइवर ने मेरी तरफ देखा और जोर से चिल्लाया, अरे बिहारी, पीछे के दरवाजे से चढ़.’
एक्टर आगे बताते हैं, ‘ड्राइवर को पता नहीं था कि मैं बिहार से हूं लेकिन असल में मैं बिहार से ही हूं. इसलिए उनके लिए जो भी वैसी गलती करता था वो बिहार से ही होता था. मुझे इसमें कोई बुरा नहीं लगा क्योंकि एक तो मैं बिहारी हूं और दूसरा मैं भी गलत नहीं था क्योंकि मैं शहर में नया था. यहां की चीजों के बारे में पता नहीं था लेकिन जब मेरी दोस्ती अलग-अलग राज्यों के लोगों से हो गई तो हम एक-दूसरे की बातों पर हंसा करते थे.’
यह भी पढ़ें: ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 9 दिन में कमाया 335% प्रॉफिट
क्या है समया रैना से जुड़ा विवाद?
बहरहाल, अगर समय रैना से जुड़े विवाद के बारे में बात की जाए तो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के हालिया एपिसोड में शेरोन वर्मा और समय रैना एक-दूसरे के राज्यों पर मजाकिया अंदाज में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आए थे. शो में समय ने शेरोन को इंट्रोड्यूस कराया और बताया था कि ये बिहार से हैं और इन लोगों को ‘इबोला’ का मतलब ‘ए बोला’ लगता है. वहीं, फिर शेरोन भी रुकीं नहीं उन्होंने उनके कश्मीरी होने पर तंज कसा. फिर समय ने कहा था, ‘शेरोन नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं बस बिहारियों वाली बातें.’ इस पर शेरोन ने कहा, ‘कम से कम मैंने अपना राज्या अपनी मर्जी से छोड़ा है.’ इसके बाद क्या था दोनों के बयान पर विवाद काफी गहरा गया.