स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 के प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है. प्रीलिम्स में पास में पास उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. एसबीआई इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1500 प्रोबेशनरी पदों पर नियुक्तियां करेगा. वहीं आपको बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा में उम्मीदवारों से इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से सवाल पूछे गए थे. प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट एसबीआई ने जारी कर दी है.
जारी हुआ, SBI PO प्रीलिम्स रिजल्ट
एसबीआई में पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है. उम्मीदवार अपना रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में चेक कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर रिजल्ट लिस्ट में मौजूद है, उन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. वहीं यह भर्ती विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत आयोजित की जा रही है. प्रीलिम्स परीक्षा एक और दो अगस्त को अलग-अलग शिफ्टों में अलग-अलग परीक्षा केंद्र आयोजित हुई थी.
अब मेन्स परीक्षा में होंगे शामिल
प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा 12 सितंबर को 2026 को आयोजित की जाएगी. इसकी तारीख फिलहाल टेंटेटिव है. मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और दूसरी जानकारी एसबीआई की ओर से अलग से जारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें-UGC NET Result 2026 का रिजल्ट जारी, 4241 को JRF-असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता
ऐसे चेक करें एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए.
- इसके बाद करियर सेक्शन पर जाएं.
- अब यहां करंट ओपनिंग या रिक्रूटमेंट रिजल्ट सेक्शन में जाएं.
- रिक्रूटमेंट ऑफ प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (Advt. CRPD/PO/2026-27/09) लिंक पर क्लिक करें.
- अब प्रीलिम्स एग्जामिनेशन रिजल्ट के लिंक को खोलें.
- उसके बाद पीडीएफ खुल जाएगा, उसमें कंट्रोल एफ के जरिए आप अपना रोल नंबर चेक करें.
- अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप मेन्स परीक्षा के लिए शाॅर्ट लिस्ट हुए हैं
उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
रिजल्ट चेक करते समय उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि-पासवर्ड तैयार रखें. एसबीआई की ओर से प्रीलिम्स रिजल्ट की जानकारी के लिए अलग से ईमेल या एसएमएस नहीं भेजा जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर ही अपना स्टेटस चेक करना होगा. वहीं प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड की जानकारी एसबीआई की ओर से अलग से दी जाएगी.
ये भी पढ़ें-NTA में बड़ा बदलाव, 2 नए डायरेक्टर और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI