Awarapan 2 Most Profitble Romantic film: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी ने स्क्रीन पर जबरदस्त धमाका किया है. दोनों की जोड़ी का स्क्रीन पर रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आया. वहीं, इमरान हाशमी फ्लेवर भी देखने के लिए मिली, जिसकी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और दो हफ्तों में ही ये मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म बन चुकी है. चलिए बताते हैं इसकी कमाई.
‘आवारापन 2’ का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज को 14 दिनों का वक्त बीत चुका है. फिल्म 14 दिनों के बाद भी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. कोईमोई के अनुसार, ‘आवारापन 2’ ने 14वें दिन यानी कि 27 अगस्त को 60 लाख का बिजनेस किया है. इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 149.48 करोड़ पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को बनाया ‘बड़ा भाई’, कहा- ‘सब भूल चूक माफ’
‘आवारापन 2’ बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर पोस्ट कोविड तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म बन चुकी है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 45 करोड़ है और फिल्म ने 149.48 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है. इस लिहाज से इसने 104.48 करोड़ का प्रॉफिट कमा लिया है. वहीं प्रतिशत में बात करें तो फिल्म ने 45 करोड़ के बजट में 232.18% का प्रॉफिट भी कमा लिया है.
कोविड के बाद मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्में
1. सैयारा
बजट-45 करोड़
कलेक्शन- 337.69 करोड़
प्रॉफिट- 650.42%
2. एक दीवाने की दीवानियत
बजट- 25 करोड़
कमाई- 85.8 करोड़
प्रॉफिट- 243.2%
3. आवारापन 2
बजट-45 करोड़
कमाई- 149.48 करोड़
प्रॉफिट- 232.18%
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ को मिला रक्षाबंधन का फायदा, तीसरे दिन 150 करोड़ के पार हुई कमाई
‘आवारापन 2’ के बारे में
बहरहाल, अगर फिल्म ‘आवारापन 2’ के बारे में बात की जाए तो इसके जरिए पहली बार इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई है. इसमें दोनों एक्टर्स की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. आपको बता दें कि ये साल 2007 में आई मोहित सूरी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. हालांकि, उस समय वो फ्लॉप साबित हुई थी और अब इसकी सीक्वल हिट हो गया है. इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. इमरान हाशमी ने इस फिल्म से अपना धांसू कमबैक किया है. इसके पहले वो लगातार फ्लॉप फिल्में ही दे रहे थे.