भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है. श्रीलंका की मेजबानी में खेली गई सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से जीत हासिल की. भारत ने पहला टेस्ट जीता और दूसरा ड्रॉ पर समाप्त हुआ. अब सीरीज खत्म होने के बाद एक बड़ा ही चौंका देने वाला आंकड़ा सामने आया. पूरी सीरीज में ओपनरों से ज्यादा गेंदों का सामना नंबर 9 और 10 के बल्लेबाजों ने किया.
श्रीलंका के लिए ओपनर से ज्यादा नंबर 9 और 10 के पुच्छले बल्लेबाजों ने गेंदों का सामना किया. कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट की दोनों ही पारियों में श्रीलंका के लोअर ऑर्डर के खिलाड़ियों ने बैटिंग पर ज्यादा वक्त गुजारा. नतीजतन, पच्छले बल्लेबाज ओपनरों से ज्यादा गेंद खेलने वाले बन गए.
क्या कहता हैं आंकड़ा
सीरीज के दोनों मैचों में श्रीलंका के ओपनरों ने कुल 216 गेंदों का सामना किया. लेकिन नंबर 9 और 10 के बल्लेबाजों ने 303 गेंदों का सामना किया. यह वाकई चौंका देने वाला नंबर है. इतनी गेंदों का मतलब है 50 से भी ज्यादा ओवर खेलना.
यह भी पढ़ें: आज से शुरू महिला क्रिकेट एशिया कप, देखें भारत का शेड्यूल, पाकिस्तान के साथ मुकाबला कब?
कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के टेलेंडर्स का कमाल
मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके बाद अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका ने सिर्फ 173 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे. यहां से लग रहा था कि टीम बहुत ज्यादा 210 या 220 के आंकड़े तक पहुंच पाएगी, लेकिन नीचे के खिलाड़ियों ने पिच पर वक्त गुजराते हुए टीम को उम्मीद से ज्यादा के टोटल पर पहुंचाया. टीम 290 रन पर ऑलआउट हुई.
इसके बाद टीम इंडिया ने फॉलोऑन दिया. श्रीलंका दूसरी पारी में बैटिंग के लिए मैदान पर आई. एक बार टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज फ्लॉप दिखे. इस बार टीम ने 218 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. यहां से भी लगा कि टीम 300 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी, लेकिन यहां भी कुछ अलग ही हुआ. टीम ने 9 विकेट पर 402 रन बनाकर पारी घोषित की और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ.
यह भी पढे़ं: आर प्रज्ञानंदा ने रचा इतिहास, ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले बने पहले भारतीय