67वें बर्थडे पर नागार्जुन की 100वीं फिल्म की पहली झलक आउट, शाहरुख खान की मूवी से करेगी क्लैश

32216ec4b9147ae4c2249dbe331cc1ea1787995954133209 original


नागार्जुन की 100वीं फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली एक्टर के 67वें जन्मदिन पर, मेकर्स ने फैंस को तोहफा देते हुए इस प्रोजेक्ट का टाइटल और पहली झलक दोनों ही ऑफिशियली जारी कर दीं हैं. खास बात ये है कि नागार्जुन की ये फिल्म बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी से क्लैश करेगी. जानते है ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नागार्जुन की 100वीं की पहली झलक आउट
नागार्जुन की 100वीं फ़िल्म को लेकर फैंन्स में काफी एक्साइटमेंट हैं. वहीं  29 अगस्त, शनिवार को एक्टर के 67वें जन्मदिन के मौके पर, मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक वाला वीडियो जारी किया और साथ ही इसका टाइटल और रिलीज डेट भी बता दी.

1 मिनट 20 सेकंड के वीडियो की शुरुआत नागार्जुन की दमदार आवाज से होती है, जिसमें वे बताते हैं कि कैसे समाज लोगों को उनकी दौलत के आधार पर परखता है. वे कहते हैं कि जब उनके पास कुछ नहीं था, तो उन्हें ‘लूज़र’ कहा जाता था, लेकिन अमीर बनने के बाद उन्हें ‘द किंग’ कहा जाने लगा.

ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा खेल, ‘इरुमुडी’- ‘आवारापन 2’ ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन

नागार्जुन की 100वीं फिल्म का ऑफियल टाइटल रिवील
नागार्जुन की 100वीं फिल्म टाइटल ‘किंग 100’ रखा गया है. टाइटल की झलक में नागार्जुन एक स्टाइलिश अवतार और दमदार शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं. फ़िल्म में शानदार प्रोडक्शन वैल्यू का भी वादा किया गया है. गौरतलब है कि इस फ़िल्म के साथ रा कार्तिक तेलुगु फिल्मों में बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू कर रहे हैं. पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “किंग के लिए रास्ता बनाइए, वह अपने स्टाइल, स्वैग और करिश्मे के साथ राज करने आ गए हैं. “

 

नागार्जुन की फिल्म का शाहरुख खान की ‘किंग’ से होगा क्लैश
बता दें कि नागार्जुन की 100वीं फिल्म ‘किंग 100’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं इसका बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ से क्लैश होगा. इन फिल्मों का मुकाबला देखने के लिए फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

28 साल बाद नागार्जुन और तबू की जोड़ी दिखेगी साथ
तेलुगु फिल्म ‘किंग 100’ में 28 साल बाद नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी फिर से पर्दे पर साथ नजर आएगी. दोनों ने पहली बार 1996 की तेलुगु फिल्म ‘निन्ने पेल्लादथा’ में साथ काम किया था. इसके बाद उन्होंने ‘आविदा मा आविडे’ (1998) और ‘सिसिन्द्री’ (1999) में भी साथ काम किया था.

नागार्जुन का वर्क फ्रंट
 नागार्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार लोकेश कनगराज की तमिल फिल्म ‘कुली’ में नजर आए थे, जिसमें रजनीकांत, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर मुख्य भूमिकाओं में थे. यह फिल्म थिएटर में 14 अगस्त, 2025 को ‘वॉ 2’ के साथ रिलीज हुई थी. बाद में यह फिल्म 11 सितंबर, 2025 को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुई थी. 

ये भी पढ़ें:-रक्षाबंधन की छुट्टी का ‘टॉक्सिक’ को नहीं मिला फायदा, जबरदस्त घटी कमाई, जानें-टोटल कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *