दिल्ली-NCR में आज से 3.89 रुपए महंगी हुई CNG, जानें ताजा रेट

1b5896327efc563e72e5ad92b74e192f1787963495884940 original


आम जनता को महंगाई का एक और फटका लगा है. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल ने सीएनजी पर 3 रुपए 89 पैसे बढ़ा दिए हैं. बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. अब दिल्ली में एक किलो सीएनजी का रेट 86.98 रुपए पहुंच गया है.

दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, और गुरुग्राम भी सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं. नोएडा में एक किलो सीएनजी का ताजा दाम अब 95 रुपए 59 पैसे, गाजियाबाद में भी 95 रुपए 59 पैसे और गुरुग्राम में 92 रुपए 1 पैसे है.

युद्ध की वजह से महंगी हुई LNG- आईजीएल

सीएनजी की कीमतें बढ़ाने को लेकर आईजीएल की ओर से बयान भी जारी किया गया है. आईजीएल ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक गैस यानी एलएनजी की कीमतें ऊंची हैं और कंपनी पर लगातार इसका प्रभाव पड़ रहा है. इसलिए कंपनी को हो रहे नुकसान की भरपाई के बीच सीएनजी आपूर्ति होती रहे, इसलिए दाम बढ़ाए गए हैं.

आईजीएल ने कहा कि नई कीमतों के संसोधन के बावजूद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की खुदरा कीमत ग्राहकों के लिए सबसे किफायती आप्शन में से एक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- 1 सितंबर से ऑनलाइन शॉपिंग भी मंहगी, 4 रुपए बढ़ गया डिलिवरी चार्ज

लगभग दोगुनी हुई गैस की कीमत- आईजीएल

आपको बता दें कि ईरान-अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने से होर्मुज पर संकट पैदा हो गया है. एलएनजी की कीमतें युद्ध से पहले की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई हैं. कंपनी का कहना है कि सर्दियों के मौसम के आने की वजह से यूरोप में प्राकृतिक गैस के भंडारण को बढ़ाने की तत्काल जरूरत है और इन चुनौतीपूर्ण वक्त में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था और बढ़ती उपभोक्ता मांग के अनुरूप सीएनजी की खपत में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है.

अब पेट्रोल-डीजल की बारी!

गौरतलब है कि होर्मुज संकट के बाद भारत के तेल और गैस का आयात खर्च बहुत बढ़ गया है. इसी साल मार्च से अगस्त के बीच भारत ने समुद्र के रास्ते आने वाले कच्चे तेल, पेट्रोलियम सामान और LNG के लिए करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए का एकस्ट्रा भुगतान किया है. ऐसे में आने वाले वक्त में गैस की तरह पेट्रोल और डीजल भी महंगा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- देशभर के 2573 पेट्रोल पंपों पर बिक्री बंद, तेल में मिलावट पर सरकार का बड़ा एक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *