रक्षाबंधन पर बहनों से दूर थे रणबीर कपूर, वीडियो कॉल पर रिद्धिमा-नताशा संग मनाई राखी

1f68fc334f7e46c06732770c569ed04017879966339591400 original


बॉलीवुड सेलेब्स ने रक्षाबंधन का त्योहार अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर एक्टर रणबीर कपूर अपनी बहनों रिद्धिमा कपूर साहनी और नताशा नंदा के साथ मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए उनके साथ राखी का त्योहार मनाया. दरअसल, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं. 

वीडियो कॉल पर बहनों संग दिखे रणबीर कपूर
नताशा नंदा ने अपनी इंस्टाग्राम पर राखी सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर को नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया. सामने आई तस्वीर में नताशा नंदा कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं. वहीं, रणबीर कपूर वीडियो कॉल पर अपनी कलाई पर बंधी राखियां दिखाते नजर आए. तस्वीर में रिद्धिमा कपूर साहनी भी वीडियो कॉल की छोटी स्क्रीन पर दिखाई दे रही हैं. 

रक्षाबंधन पर बहनों से दूर थे रणबीर कपूर, वीडियो कॉल पर रिद्धिमा-नताशा संग मनाई राखी

ये भी पढ़ें:-रक्षाबंधन की छुट्टी का ‘टॉक्सिक’ को नहीं मिला फायदा, जबरदस्त घटी कमाई, जानें-टोटल कलेक्शन

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं रणबीर कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में वो अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे. विक्की कौशल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ की कहानी दो आर्मी ऑफिसर्स (विक्की और रणबीर) के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों की जिंदगी एक महिला (आलिया) की वजह से उलझ जाती है. तीनों की तिकड़ी देखने के लिए दर्शक बेताब हैं. ये फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में
‘लव एंड वॉर’ के अलावा रणबीर कपूर के पास फिल्म ‘रामायण’ भी है. इसमें वो भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं. 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनी रही इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं. साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, राकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और विवेक ओबेरॉय जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. यश फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं.

रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ भी पाइपलाइन में
‘रामायण’ के बाद रणबीर कपूर साल 2022 में आई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिव’ के सीक्वल में नजर आएंगे. अयान मुखर्जी ने फिल्म के अगले पार्ट के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. रणबीर कपूर जनवरी 2027 तक ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग पूरी कर सकते हैं. इसके बाद अप्रैल 2027 में रणबीर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन पर फिलहाल तेजी से काम चल रहा है.  

ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा खेल, ‘इरुमुडी’- ‘आवारापन 2’ ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *