जनाई भोसले ने राखी बांध सिराज पर लुटाया प्यार, कहा- ‘खुशकिस्मत हूं कि…’

f5faa56c7c0603403513e769bc6104b517880045903781364 original


रक्षाबंधन के मौके पर दुनिया भर से भाई-बहनों की तस्वीरें सामने आईं. इसमें क्रिकेट जगत के सितारे भी शामिल रहे. अब मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले की बड़ी प्यारी तस्वीर आई है. दिवंगत सिंगर आशा भोसले की पोती सिंगर जनाई ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज सिराज को राखी बांधी. सिराज और जनाई का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत है. सिराज उन्हें बहन मानते हैं. 

जनाई ने शेयर की राखी की तस्वीर 

जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर सिराज को राखी बांधते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिस पर उन्होंने बड़ा ही प्यारा कैप्शन लिखा. उन्होंने सिराज जैसा भाई पाने पर खुद को खुशकिस्मत बताया. इसके साथ उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को अपना सबसे करीब दोस्त भी बताया. 

खुशकिस्मत हूं इतना अच्छा भाई मिला

कैप्शन में जनाई ने लिखा, “हैप्पी राखी उस भाई को जिसने इस रिश्ते को चुना. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतना अच्छा भाई मिला है- एक स्वाभाविक रक्षक और मेरा सबसे करीबी दोस्त.”

शुरू में फैली थी डेटिंग की अफवाह 

जब शुरुआती दौर में सिराज और जनाई को एक साथ देखा गया था, तो दोनों के डेटिंग की अफवाह तेज हुई थी. लेकिन फिर सार्वजनिक तौर पर साफ किया गया कि सिराज ने जनाई को बहन माना है. इसके बाद से ही फैंस को दोनों का प्यारा भाई-बहन का रिश्ता पंसद आने लगा. 

जनाई के साथ खड़े रहते हैं सिराज 

दिग्गज आशा भोसले के निधन पर जनाई को बहुत गहरा सदमा लगा था. सिराज ने पहुंचकर जनाई को संभाला था. उस वक्त भी दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. इस तरह सिराज हमेशा ही जनाई के साथ अच्छे और बुरे वक्त में खड़े नजर आते हैं. 

श्रीलंका सीरीज में नजर आए सिराज

टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली. सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत हासिल की. मोहम्मद सिराज भी सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. सिराज ने दोनों मैचों में 4 विकेट चटकाए. सभी चार पारियों में उन्हें 1-1 विकेट मिला. 

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के दिग्गज ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों का उड़ाया मजाक, कहा- सेकंड डिवीजन काउंटी टीम…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *