अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, नाम पर सस्पेंस बरकरार

3911a28a706ae3b512f8e0bd87f6137017881947306991483 original


बॉलीवुड जगत में खूब नाम कमा चुके अभिनेता अनुपम खेर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपनी 555वीं फिल्म की अनाउंसमेंट की है, जिस उम्र में अक्सर लोग रिटायरमेंट और आराम की बातें करते हैं, उस उम्र में अनुपम खेर अपनी फिटनेस और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. वो 71 साल के हो चुके हैं और अभी भी फिल्मों में काम कर रहे हैं.

अनुपम खेर ने सोमवार को अपनी 555वीं फिल्म का ऐलान किया लेकिन पोस्ट में उन्होंने फिल्म का नाम नहीं बताया है. उन्होंने अपनी अगली फिल्म की खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ऐलान!! कुछ बातों को थोड़े समय के लिए दिल के करीब रखना ही बेहतर होता है, क्योंकि सही समय पर उन्हें बताने की खुशी ही कुछ और होती है. इसलिए अभी के लिए मैं बस इतना ही कहूंगा कि मुझे अपनी 555वीं फिल्म का ऐलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है. बाकी जानकारी सही समय पर. तब तक, मुझे भी इस सस्पेंस का मजा लेने दीजिए. जय हो. 555वीं.’

यह भी पढ़ें: चिराग पासवान-कंगना के कथित रिश्ते पर तेज प्रताप का तंज, राहुल गांधी को दी शादी की सलाह

जैसे ही उन्होंने पोस्ट किया वैसे ही कमेंट्स के माध्यम से उनके दोस्तों और साथी कलाकारों ने उन्हें बधाई दी. करणवीर शर्मा ने बधाई देते हुए लिखा, ‘वाह! बहुत-बहुत बधाई सर!’. वहीं अशोक पंडित ने कमेंट किया कि यह तो बस शुरुआत है. एक्टर को भूमि पेडनेकर, तारा शर्मा और परवीन डाबास समेत कई बड़े कलाकारों ने बधाइयां दी. अनुपम खेर की नई फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. किसी फैन ने उन्हें ‘G.O.A.T. इन बॉलीवुड’ कहा, तो किसी ने कहा, ‘मैनी मोर टू कम’.

तीन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम खेर

गौरतलब है कि अनुपम खेर इसके अलावा कई और फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं. वो तीन फिल्मों में दिखेंगे. इसमें ‘श्री राम जन्मभूमि’, ‘खोसला का घोसला-2’ और ‘ये प्रेम मोह लिया’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. इन तीनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: धमाकेदार होगा सितंबर का फर्स्ट वीक, रिलीज होंगी साउथ की 4 फिल्में 2 सीरीज

‘ये प्रेम मोल लिया’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें अनुपम खेर के साथ आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य किरदार में नज़र आएंगे. ‘श्री राम जन्मभूमि’ अयोध्या में अनुपम खेर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं. ये फिल्म राम मंदिर के इतिहास, निर्माण और उससे जुड़े दशकों लंबे संघर्ष की इमोशनल कहानी को दिखाती है.

वहीं ‘खोसला का घोसला 2’ साल 2006 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक कॉमेडी-ड्रामा ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल है. फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में की गई है. इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *