कभी 100-150 रुपयों के लिए शादी-पार्टी में गाते थे गुरु रंधावा, अब है करोड़ों की दौलत

ee125f0ffe0b70359d5bef6f19012a3a17879149199231064 original


पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके गुरु रंधावा ने हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच भी खास पहचान बनाई है. वो बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं और अब गुरु लाखों दिलों पर राज करते हैं. अपने बेहतरीन गानों से युवकों के फेवरेट बन गए गुरु रंधावा आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. आइए इस मौके पर एक नजर डालते हैं गुरु रंधावा की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातों पर.

स्कूल डेज में कॉम्पिटिशन में लेते थे हिस्सा

गुरु रंधावा का जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था. उनका असली नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है. बाद में उन्होंने अपना स्टेज नेम गुरु रख लिया था. बताया जाता है कि ये नाम उन्हें रैपर बोहेमिया ने दिया था. शुरू से ही म्यूजिक का शौक रखने वाले गुरु रंधावा अपने स्कूल डेज में म्यूजिक कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करते थे. 

कभी 100-150 रुपयों के लिए शादी-पार्टी में गाते थे गुरु रंधावा, अब है करोड़ों की दौलत

ये भी पढ़ें: ‘100 मर्दों के सामने उतारने पड़े कपड़े…’, दीया मिर्जा ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा

शादी-पार्टियों में गाकर कमाते थे 100-150 रुपये

गुरु रंधावा प्रोफेशनल सिंगर बनने से पहले शादियों और पार्टियों में गाना गाया करते थे. अपने स्ट्रगल के दिनों में सिंगर को 100-150 रुपये मिला करते थे. साल 2012 में उन्होंने अपना पहला गाना ‘सेम गर्ल’ लॉन्च किया था, हालांकि सफलता नहीं मिल पाई.

2015 में मिली पहचान

इसके बाद गुरु का ‘चढ़ गई’ गाना भी फ्लॉप निकला और उनका एल्बम ‘पेग वन’ भी कोई खास कमाल नहीं कर पाया. गुरु को पहली बड़ी पहचान साल 2015 में ‘पटोला’ गाने से मिली थी. इसे उन्होंने बोहेमिया के साथ मिलकर बनाया था. 

इन गानों से फैंस के बीच छाए गुरु

गुरु ने आगे जाकर ‘हाई रेटेड गबरू’, ‘दारु वारगी’, ‘बन जा रानी’, ‘ईशारे तेरे’, ‘स्लोली स्लोली’ और ‘लाहौर’ जैसे हिट गानों से भी फैंस का दिल जीत लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया. इन सभी गानों को यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज मिले हैं. 

कभी 100-150 रुपयों के लिए शादी-पार्टी में गाते थे गुरु रंधावा, अब है करोड़ों की दौलत

कितने अमीर हैं गुरु रंधावा?

गुर रंधावा लाइव कॉन्सर्ट के लिए 5 से 10 लाख रुपये और एक गाने के लिए 15 से 25 लाख रुपये तक लेते हैं. GQ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये है. उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज़-बेंज़ AMG G63, रेंज रोवर इवोक, लेम्बोर्गिनी गैलार्डो और लैंड रोवर डिफेंडर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं मायरा शिवन? ‘गांधारी’ में तापसी पन्नू की बेटी बनकर बटोर रहीं सुर्खियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *