मुसाफिर कैफे फेम वेदिका को करण जौहर ने ऑफर की फिल्म? धर्मा के ऑफिस के बार हुईं स्पॉट

5aff370b5a2ec7cc24b73afe09159de61788185409193587 original


मुसाफिर कैफे फेम एक्ट्रेस वेदिका पिंटो इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान वो हाथ में स्क्रिप्ट लिए नजर आईं. वेदिका के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसके बाद से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को करण जौहर के फिल्म ऑफर करने को लेकर चर्चा है.

यूजर्स वेदिका से पूछ रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस को करण जौहर ने फिल्म ऑफर की है. हालांकि, वेदिका या धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

वेदिका पिंटो हुईं स्पॉट

वेदिका पिंटो धर्मा के ऑफिस के बाहर व्हाइट टैंक टॉप और डेनिम जीन्स पहने नजर आईं. उन्होंने साइड बैग भी कैरी किया और बालों को खुला रखा. वो नो मेकअप लुक में नजर आईं. वेदिका के हाथ में स्क्रिप्ट भी नजर आईं. उन्होंने पैपराजी को पोज दिए. वो हंसते हुए भी दिखीं.

इन सीरीज में दिखीं वेदिका पिंटो

बता दें कि वेदिका पिंटो 30 साल की हैं. वो मुंबई की जन्मी हैं. उन्होंने 2022 में करियर की शुरुआत की थी. वो ‘ऑपरेशन रोमियो’ में दिखीं. ‘ऑपरेशन रोमियो’ में उन्होंने नेहा का रोल प्ले किया था. नीरज पांडे ने इसे प्रोड्यूस किया था. इसे शशांत शाह ने डायरेक्ट किया था. 

ये भी पढ़ें- कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ से क्लैश पर करीना कपूर ने किया रिएक्ट, बोलीं- दोनों फिल्में चलेंगी
 

इसके बाद वो 2023 में सीरीज ‘गुमराह’ में दिखीं. इसमें उन्होंने जाह्नवी बहल का रोल प्ले किया था. इसे वर्धन केटकर ने डायरेक्ट किया था और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया था. 2025 में वो निशानची में दिखी थीं. इसके दोनों सीजन में वेदिका नजर आई थीं. इसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था. इसमें उनके कैरेक्टर का नाम रंगीली रिंकू है. वेदिका को सबसे पहले पहचान 2019 में आए म्यूजिक वीडियो ‘लिग्गी’ से मिली. इसमें उन्होंने एक नई नवेली दुल्हन का रोल प्ले किया था. इसके अलावा वो 2022 में ‘बस तुझसे प्यार हो’ म्यूजिक वीडियो में दिखीं. 

2026 में वो सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ में नजर आई थीं. इस सीरीज ने उन्हें काफी पॉपुलर कर दिया. एक्ट्रे को इस सीरीज में सुधा त्रिपाठी के रोल में देखा गया. इस सीरीज को रुचिर अरुण ने डायरेक्ट किया. सीरीज में विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना भी अहम रोल में दिखे. सीरीज के गानों को भी पसंद किया गया. विक्रांत संग उनकी जोड़ी खूब जमी.

ये भी पढ़ें- 4 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों में क्लैश? ओटीटी पर भी ये फिल्म करेगी धमाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *