Petrol-Diesel Rate: दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग

8b9b09fa2a3c3667e1b4f831fa2d6b2b17839042939481379 original


Petrol-Diesel Rate Today on July 13: सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने 12 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल के दाम घट-बढ़ रहे हैं. इसके चलते इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम डायनामिक प्राइसिंग सिस्टम का पालन कर रही हैं. इस सिस्टम के तहत, ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों और करेंसी में उतार-चढ़ाव के आधार पर हर सुबह पंप पर ईंधन की कीमतें बदली जा सकती हैं. इस हिसाब से देखें तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर से रफ्तार पकड़ती जा रही है.

अमेरिका पर ईरान का पलटवार

अमेरिका के ईरान पर ताजा हमलों के बाद अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इससे मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर से चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने कतर, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत और ओमान में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उसके सहयोगी देशों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी. इस हमले के बाद अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने की आशंकाएं तेज होने लगी हैं. 

आसमान छूने के कगार पर कच्चा तेल

अमेरिका और ईरान के बीच इस तनातनी से होर्मुज (Strait of Hormuz) से एनर्जी शिपमेंट में फिर से दिक्कतें आ सकती हैं. चूंकि दुनिया का 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है इसलिए हमलों की खबर से आज सुबह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 3% से अधिक उछलकर 78.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. अगर यह तनाव लंबा खिंचता है और क्रूड ऑयल 80 डॉलर के स्तर पर बना रहता है, तो सरकारी तेल कंपनियों के मार्जिन पर भारी दबाव आएगा. इससे पिछले एक महीने से कीमतें स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3-5 रुपये की बढ़ोतरी की जा सकती है. 

आज शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली   102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
चेन्नई  107.77 रुपये  99.55 रुपये
पटना  113.35 रुपये  99.36 रुपये
भोपाल 114.54 रुपये  99.64 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये  103.82 रुपये
कोहिमा 104.39 रुपये 95.91 रुपये

ये भी पढ़ें:

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *