4 सितंबर | 4 september movie releases Mirzapur the movie Jeevan Bheema yojana dc

f58d0de74b09620ff8378a29bffda46d1788177431621587 original


सितंबर महीने में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. थिएटर में खूब धमाल मचने वाला है. 3 सितंबर को तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ रिलीज होगी. आइए जानते हैं 4 सितंबर यानी शुक्रवार को कौनसी फिल्में रिलीज होंगी. बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों में क्लैश होगा और वहीं ओटीटी पर भी एक फिल्म धमाल मचाने वाली है.

ये भी पढ़ें- सोनाली कुलकर्णी ने ‘भारत’ में क्यों निभाया 9 साल बड़े सलमान की मां का रोल?

मिर्जापुर द मूवी

इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के सिनमैटोग्राफर संजय कपूर हैं. फिल्म को AA फिल्म्स ने डिस्ट्रिब्यूट किया. ये एक्शन, क्राइम, थ्रिलर जॉनर है. फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हो रही है. 

फिल्म में अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जीतेंद्र कुमार, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की कास्ट भी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रही है. 

‘मिर्जापुर’ सीरीज

बता दें कि मिर्जापुर नाम से पहले बेव सीरीज आई थी. सीरीज को काफी पसंद किया गया था. इसी के बाद मेकर्स फिल्म लेकर आए. इस सीरीज का पहलापार्ट 2018 में आया था. ये सीरीज 9 एपिसोड की थी. सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. इसमें पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में दिखे. वहीं दिव्येंदु मुन्नी भैया के रोल में दिखे. विक्रांत मैसी ने बबलू का रोल प्ले किया था. वहीं अली फजल गुड्डू के किरदार में नजर आए. राजेश तैंलग ने उनके पिता का रोल प्ले किया था. वो रमाकांत नाम के एक ईमानदार वकील के किरदार में नजर आए.

सीरीज में श्वेता त्रिपाठी गोलू गुप्ता, रसिका दुग्गल बीना त्रिपाठी के रोल में दिखे. सीरीज का दूसरा सीजन 2020 में रिलीज हुआ था. इसमें पहले पार्ट की ही कहानी को आगे बढ़ाया गया था. सीरीज का तीसरा पार्ट 2024 में आया था.

ये भी पढ़ें- ‘दायरा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, पृथ्वीराज सुकुमारन-करीना कपूर का फेस ऑफ

जीवन भीमा योजना

इस फिल्म को अभिषेक डोगरा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में संजीदा शेख, पूजा चोपड़ा, अरशद वारसी, विजय राज, अतुल पर्चुरे, ब्रिजेंद्र काला जैसे स्टार्स होंगे. फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी. इस फिल्म में ऐसे कपल की कहानी दिखाई जाएगी जो कर्जे में डूबे हैं. फिल्म में जीवन और योजना नाम के दो कपल हैं और वो कर्जे में डूबे हैं. वो एक अजनबी भीमा से मिलने के बाद एक इंश्योरेंस स्कीम बनाते हैं, लेकिन प्लान तब बिगड़ जाता है जब भीमा नाम का शख्स डायमंड की स्मगलिंग में जुड़ जाता है.

फिल्म में अरशद वारसी डबल रोल में होंगे.

ओटीटी पर रिलीज होगी डीसी 

लोकेश कनगराज की फिल्म ‘डीसी’ ने थिएटर में धमाल मचाया था. फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी. ये फिल्म 25 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 101.82 की कमाई की थी. फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म सन नेक्स्ट पर 4 सितंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी लीड रोल में थे. फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *