
दरअसल, शालिनी पांडे ने फेक वायरल वीडियो को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने काफी लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर कर मामले पर प्रतिक्रिया दी है. इसमें वो लिखती हैं, ‘मैं अपने बारे में फैलाए जा रहे एक फर्जी वीडियो के बारे में बात करना चाहती हूं, जो कि एक AI जेनरेटेड है.’

शालिनी लिखती हैं, ‘ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसमें मैं नहीं हूं. ये सब देखने के बाद काफी दुख होता है कि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. खासकर महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.’

शालिनी ने इसकी निंदा करते हुए लिखा, ‘मैं इस तरह की हरकत की कड़ी निंदा करती हूं. टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किसी भी हालत में सामान्य नहीं माना जाना चाहिए. अगर आपको ये वीडियो सोशल मीडिया पर कहीं दिखाई देता है तो इसे शेयर, फॉरवर्ड या फिर डाउनलोड ना करें. इसकी तुरंत रिपोर्ट करें.’

शालिनी ने लोगों से अपील करते हुए अंत में लिखा, ‘मैं आप लोगों से अनुरोध करती हूं कि जिम्मेदारी और समझदारी से काम लें. इस वीडियो को लोग फैलाने के बजाय इसे रोकने में मदद करें.’ शालिनी की पोस्ट सामने आने के बाद लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं और फैंस एक्ट्रेस के सपोर्ट में कमेंट्स कर रहे हैं.

बहरहाल, अगर उस वायरल वीडियो की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी ने हाल ही में इटली वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उनकी उन्हीं तस्वीरों और बॉडी लेंग्वेज का इस्तेमाल करके एआई से उनका डीपफेक वीडियो तैयार किया गया था.

वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो वो वायरल हो गया. हालांकि, शुरुआत में तो इस पर बहस छिड़ गई थी कि ये फेक है लेकिन अब एक्ट्रेस के बयान सामने आने के बाद चीजें साफ हो चुकी हैं.

बहरहाल, अगर शालिनी पांडे के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘राहु केतु’ में देखा गया था. इसके पहले वो ‘इडली कढ़ाई’ और ‘महाराज’ में भी काम कर चुकी थीं.
Published at : 31 Aug 2026 06:07 PM (IST)