बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. करीब 7 साल बाद वो इस कॉमेडी फिल्म के जरिए एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. चीची की इस फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, वह हैं फिल्म की लीडिंग लेडी यानी रानी स्वर्णकार.
गोविंदा ने खेला बड़ा दांव
गोविंदा ने अपनी इस कमबैक फिल्म के लिए एक बिल्कुल नए चेहरे पर बड़ा दांव खेला है, जिसके बाद से ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रातों-रात लाइमलाइट में आईं ये हसीना कौन हैं. गोविंदा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे खुद प्रोड्यूस भी कर रहे हैं और उन्होंने खुद रानी को इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए चुना है.
जानिए कौन हैं रानी स्वर्णकार?
रानी स्वर्णकार ग्लैमर इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ चेहरा हैं. उनका पूरा नाम कोमल रानी स्वर्णकार हैं और वो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. इस फिल्म के जरिए वो बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. फिल्म ‘रूपा’ में गोविंदा की हीरोइन के तौर पर चुने जाने के बाद से ही उनकी किस्मत चमक गई है. रानी स्वर्णकार को गोविंदा बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-‘तारक मेहता’ में नहीं कटेगा ‘जेठालाल’ का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
गोविंदा ने की रानी स्वर्णकार की तारीफ
गोविंदा ने रानी स्वर्णकार की तारीफ करते हुए कहा, ‘आप फिल्म देखने के बाद खुद ही कहेंगे कि कोमल रानी स्वर्णकार बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं. हमारी फिल्म में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई नए कलाकार भी दिखाई देंगे.’ वहीं, रानी स्वर्णकार ने कहा, ‘गोविंदा सर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है, इसलिए मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं. उनके साथ काम करने को लेकर मैं काफी खुश और एक्साइटेड हूं. हालांकि, उनके साथ काम करना आसान नहीं है, लेकिन मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं.’
गोविंदा को फिल्म से बड़ी उम्मीदें
बॉलीवुड में नए टैलेंट को मौका देने के लिए मशहूर गोविंदा ने रानी के अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए उन्हें अपनी होम-प्रोडक्शन और कमबैक फिल्म के लिए साइन किया है. गोविंदा ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे साथ जितनी भी हीरोइंस आई हैं, उन्हें मैं आधा दर्जन (6) हिट फिल्में दिया करता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और ये उम्मीद करता हूं कि आपके (रानी स्वर्णकार) साथ भी कम से कम आधा दर्जन फिल्में हिट दूं.’

‘दुनियादारी’ में नजर आएंगी रानी स्वर्णकार
‘रूपा’ के बाद गोविंदा फिल्म ‘दुनियादारी’ में नजर आएंगे. खास बात ये है कि इस फिल्म की हीरोइन भी रानी स्वर्णकार हैं. बता दें कि गोविंदा को आखिरी बार फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था, जो 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वो डबल रोल में थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.