क्या बिना बैंक अकाउंट के भी बन सकता है क्रेडिट कार्ड? जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया

c065f7b5d3ed213e982a2785a962501117834168203631453 original


अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंक में खाता होना जरूरी है? ऐसा हर बार जरूरी नहीं होता कि केवल उसी व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड मिले, जिसका उस बैंक में अकाउंट हो. कई बैंक ऐसे लोगों को भी क्रेडिट कार्ड जारी कर देते हैं, जिनका उनके यहां बैंक अकाउंट नहीं होता.

जानकारों के मुताबिक, बैंक सबसे पहले यह देखते हैं कि आवेदक की आय कितनी है, वह क्या काम करता है, उसका क्रेडिट स्कोर कैसा है और वह समय पर भुगतान कर सकता है या नहीं. अगर ये शर्तें पूरी हो जाती हैं तो बैंक बिना अकाउंट के भी क्रेडिट कार्ड जारी कर सकता है.

एफडी को देखकर भी जारी होता है क्रेडिट कार्ड

कई बार ऐसा भी होता है कि किसी व्यक्ति का न तो बैंक अकाउंट होता है और न ही उसकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री होती है. ऐसे में कुछ बैंक एफडी के बदले भी क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं. इससे लोगों को अपनी अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने का मौका मिलता है. यानी व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड भी मिल जाता है और उसकी क्रेडिट हिस्ट्री भी मजबूत होने लगती है.

यह भी पढ़ें- कमाई के मामले में दिल्ली देश में नंबर 1, केंद्र से नहीं मांगनी पड़ती मदद

क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया

क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, पते का प्रमाण और आय से जुड़े कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने पड़ते हैं. हालांकि हर बैंक के अपने अलग-अलग नियम और शर्तें होती हैं.

कई बार लोगों में यह गलतफहमी भी होती है कि प्रीपेड कार्ड, क्रेडिट कार्ड का विकल्प है, जबकि ऐसा नहीं है. प्रीपेड कार्ड में आप अपना ही पैसा पहले से लोड करके खर्च करते हैं.

क्रेडिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड में क्या अंतर है?

क्रेडिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड दोनों अलग-अलग तरह के कार्ड हैं.  क्रेडिट कार्ड का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो सकता है, जबकि प्रीपेड कार्ड के इस्तेमाल से क्रेडिट स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ता. 

प्रीपेड कार्ड वह कार्ड होता है, जिसमें पहले से पैसे जमा (लोड) किए जाते हैं. उपयोगकर्ता केवल उतनी ही राशि खर्च कर सकता है, जितनी कार्ड में पहले से मौजूद होती है.  इसलिए प्रीपेड कार्ड को क्रेडिट कार्ड नहीं माना जाता.

यह भी पढ़ें- Everest के मसालों पर लगा बैन, FSSAI ने जारी किया नोटिस

क्रेडिट कार्ड पर जरूरी सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हमेशा सोच-समझकर करना चाहिए. जितना खर्च करें, उतना समय पर चुका भी सकें. सही तरीके से इस्तेमाल किया गया क्रेडिट कार्ड ज़रूरत के समय काफी काम आ सकता है. विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि क्रेडिट कार्ड लेने से पहले उसकी ब्याज दर, सालाना शुल्क, लेट फीस और अन्य सभी शुल्कों की पूरी जानकारी जरूर ले लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *