पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत दौरे पर करते थे ड्रग तस्करी? पूर्व अधिकारी के दावों से मचा बवाल

3dd7259ed87e0424cefa42c559b96d6f17840185197691212 original


केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक पूर्व अधिकारी RVS Mani ने दावा किया है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत दौरे पर ड्रग तस्करी करते थे, उन्होंने शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ के नाम भी लिए जिन्हें इसके आरोप में पकड़ा भी जा चुका था. तब PCB ने अख्तर पर 2 साल और आसिफ पर 1 साल का प्रतिबंध लगाया था. अधिकारी का कहना है कि वह खुद के सेवन के लिए नहीं बल्कि तस्करी के लिए अपने साथ ड्रग लाते थे. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेटर्स समेत अधिकारियों पर भी ड्रग तस्करी का आरोप लगाया. 

आरवीएस मणि ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि मुंबई हमले के नैरेटिव को हिन्दू आतंकवाद के तौर पर पेश करने की योजना थी. उन्होंने कहा अगर मुंबई पुलिस के अधिकारी तुकाराम ओंबले ने अजमल कसाब को जिंदा नहीं पकड़ा होता तो इसे हिन्दू द्वारा किया गया हमला बताया जाता, उन्होंने कहा कि अजमल ने हाथ में कलावा पहना हुआ था.

यह भी पढ़ें- खिताबी रेस में बची अब सिर्फ 4 टीमें, देखें FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल का शेड्यूल

अधिकारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया आतंकवादी हमले की 30 प्रतिशत फंडिंग ड्रग तस्करी के पैसे से हुई. उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान की पॉलिसी है. उन्होंने बॉब वूल्मर की मौत का भी जिक्र किया, जिनकी 2007 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान रहस्यमयी मौत हुई थी. वह अपने होटल में मृत पाए गए थे. शुरूआती जांच में सामने आया था कि वूल्मर की गला घोंटकर ह्त्या की गई है, लेकिन जांच के बाद जमैका पुलिस ने इसे दिल का दौरा या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से हुई मौत बताया.

यह भी पढ़ें- 127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *