
‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना कपूर ने बेहद एलिगेंट और फॉर्मल ऑउटफिट पहना था, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल देखने लायक था.

करीना खुले बाल और सटल मेकअप में हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी. उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए.

वहीं फिल्म के लीड एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को भी इवेंट में स्पॉट किया गया. इस दौरान वो बेज कलर का ब्लेजर और पैंट पहने दिखें. वो काफी हैंडसम लग रहे थे.

पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना से साथ में भी पोज दिए हैं. कैमरे में कैद उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार भी इवेंट में शामिल हुईं. उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर्स पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना संग तस्वीरें क्लिक करवाईं.

बता दें, फिल्म ‘दायरा’ में करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी कोहली और पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार का रोल प्ले करेंगे.

‘दायरा’ फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. करीना का दमदार अंदाज देखने के लिए फैंस बेताब हैं.
Published at : 31 Aug 2026 06:17 PM (IST)